कम पैसों में कन्याओं को दें ये खूबसूरत तोहफे, माता रानी हो जाएंगी प्रसन्न

कन्याओं को दें ये खूबसूरत तोहफे, माता रानी हो जाएंगी प्रसन्न

Update: 2023-10-10 07:22 GMT
इस साल शारदीय नवरात्रि का पर्व 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। माता के नौ दिनों के इस पर्व का भक्त बेसब्री से इंतजार करते हैं। नवरात्रि में माता के नौ रूपों की बड़े ही विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है, फिर अष्टमी और नवमी के दिन कन्याओं को घर बुलाकर उन्हें भोजन कराया जाता है।
भोजन के बाद कन्याओं को तोहफे के रूप में पैसे और कई तरह के सामान दिए जाते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप नवरात्रि में कन्याओं को किस तरह के उपहार दे सकते हैं।
पिगी बैंक
छोटे बच्चों को शौक होता है कि वह अपने पैसों को संभाल कर रखें। वह 1-1 रुपये को बचाकर रखते हैं, ताकि बाद में कुछ बड़ा सामान खरीद सकें। ऐसे में मार्केट में कई तरह के खूबसूरत पिगी बैंक मिलते हैं।
आप कन्या पूजन में इन्हें तोहफे के रूप में उन्हें दे सकते हैं। ऐसा करने से बच्चे बचत करने की आदत भी सीख पाएंगे। (मां दुर्गा मंत्र)
सजने-संवरने का सामान
चाहे कन्याएं छोटी हो या बड़ी, हर किसी को सजने-संवरने का बेहद शौक होता है। आप कन्याओं को पूजन के बाद सजने सवरने का सामान दे सकते हैं।
यह देखकर कन्याएं काफी खुश हो जाएंगी। आप बालों में लगाने वाली क्लिप, चूड़ियां, नकली पायल, हेयर बैंड या नेकलेस गिफ्ट दे सकते हैं। मार्केट में 50 रुपये तक के बच्चों के ज्वेलरी के सामान आसानी से मिल जाएंगे।
स्टेशनरी का सामान
कन्याओं को तोहफे में आप स्टेशनरी का सामान भी दे सकते हैं। बच्चों को ऐसी चीजें काफी पसंद आती है और यह चीजें उनके काम भी आएंगी। यह चीजें खरीदने में आपका बजट भी ठीक रहेगा।
आप उन्हें पेंसिल, इरेजर, शार्पनर और स्‍केल जैसी जरूरत की चीजें दे सकते हैं। (कन्या पूजन के दिन घर की सफाई में ध्यान रखें ये चीजें)
खेलने की चीजें
कन्या पूजन में अगर आप उनकी पसंद के हिसाब से तोहफे देते हैं, तो माता रानी बेहद प्रसन्न होती हैं। क्योंकि आप उन्हें माता की रूप समझकर ही घर में बुला रहे हैं।
आपके द्वारा दिए गए तोहफों से कन्याएं खुश हो जाएंगी, जिसका मतलब है कि माता रानी भी खुश हो गई। इसलिए आप उन्हें गिफ्ट में खेलने की चीजें जैसे गुड़िया, लूडो और शतरंज जैसे गेम दे सकते हैं।
इसके सिवा आप कन्याओं को उपहार में टिफिन बॉक्‍स, ड्राइंग कॉपी, क्ले, कलर बॉक्स और पानी की बोतल जैसी चीजें भी दे सकते हैँ। अगर आप कन्याओं को खुश करने में सफल हो गए, तो समझ जाइए के माता रानी भी आपसे प्रसन्न हो गई हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं।
Tags:    

Similar News

-->