महंगी दवाओं की बजह इन घरेलू तरीकों की मदद से पाए मुहांसों से छुटकारा

Update: 2023-08-31 08:59 GMT
बेदाग और सुंदर त्वचा हर किसी का मन मोह लेती है। चेहरा साफ़ और सुंदर हो तो सभी को अपनी और आकर्षित करता है। आजकल मुहांसों की समस्या आम है। इसका कारण है बढती उम्र के साथ हार्मोंस में बदलाव माना जाता है। बहुत से सोंदर्य उत्पाद यह दावा करते है उनके उत्पादों का इस्तेमाल करने से मुहांसे दूर हो जायेगे लेकिन ऐसा नही होता है। आज हम आपको बतायेंगे कुछ ऐसे तरीको को जिनकी मदद से मुहांसों की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। तो आइये जानते है इस बारे में...
* मुहांसों को दूर करने के लिए दालचीनी और शहद बैस्ट है। दालचीनी पाउडर और शहद को मिक्स करके इसे पिंपल्स पर लगाएं। इसके बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। इससे मुंहासे दूर होंगे।
* ग्रीन टी में कुदरती एंटीऑक्सीडेंट के गुण शामिल होते हैं। सेहत के साथ-साथ यह ब्यूटी के लिए भी बहुत फायदेमंद है। टी बैग को पानी में उबाल कर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इसे मुहांसों पर लगाएं।
* मुहांसों को दूर करने के लिए लहसुन की दो कलियों का पेस्ट बना लें। इसके बाद इसे पिंपल्स पर लगाएं और कुछ देर बाद पानी से साफ कर लें। इससे बहुत जल्दी मुहांसों खत्म हो जाएंगे।
* दो बूंद सेब के सिरके में दो बूंद पानी मिला लें। इसे कॉटन की मदद से इसे पिंपल्स पर लगाएं।15 मिनट बाद इसे पानी से साफ कर लें।
* नीम के कोमल पत्तों को पीस कर इसका रस निकाल लें। इस रस को मुंहासों पर लगाएं। इससे मुंहासों जल्दी ठीक हो जाते हैं।
Tags:    

Similar News

-->