Ganesh Chaturthi 2024: गणशोत्सव को बॉलीवुड के सितारे भी खूब धूम-धाम से सेलिब्रेट करते हैं। इस साल गणेश चतुर्थी 7 सितंबर को सेलिब्रेट की जाएगी। इस दिन बप्पा का स्वागत खूब अच्छे से सज-संवर के करते हैं। अगर आप भी घर पर बप्पा को लेकर आने वाले हैं तो तैयार होने के लिए अदाकाराओं के गणेशोत्सव वाले लुक से टिप्स ले सकती हैं। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी बड़े ही उत्साह के साथ अपने घर पर बप्पा को लेकर आती हैं। एक्ट्रेस हर साल गणपति बप्पा का स्वागत सज-संवरकर करती हैं। वह इस दिन के लिए इंडियन लुक पर फोकस करती हैं। इस लुक में उन्होंने पीले रंग की एक खूबसूरत साड़ी को कैरी किया है। जिसके साथ बेल्ट को स्टाइल किया है। इस साड़ी के साथ उन्होंने एक चोकर को कैरी किया है और मंगलसूत्र भी पहना है। लुक को खास बना रही है उनकी महाराष्ट्रीयन नोज पिन।
संभावना सेठ भी हर साल घर पर गणपति बप्पा की मूर्ती को स्थापित करती हैं। बीते दिनों अपने लाइव व्लॉग के जरिए वह इस साल गणपति बप्पा की मूर्ती फाइनल करती दिखाई दीं। वह हर साल गणेशोत्सव के दौरान अलग-अलग साड़ियों को कैरी करती हैं। इस लुक में भी उन्होंने एक सुंदर साड़ी को कैरी किया है। इस लुक को खास बनाने के लिए उन्होंने सिल्वर जूलरी को कैरी किया है। इस लुक को खास बनाने के लिए उन्होंने बड़ी बिंदी को लगाया है।
Tags: