मिल गया थाली डेकोरेशन का सबसे आसान तरीका, बस करने होंगे ये 3 उपाय

बस करने होंगे ये 3 उपाय

Update: 2023-09-08 07:12 GMT
इस साल शारदीय नवरात्रि का पर्व 15 अक्टूबर 2023, रविवार से शुरू होने जा रहा है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व का समापन 24 अक्टूबर 2023 को दशहरे पर होगा। ऐसे में लोगों को दिवाली और नवरात्रि के पर्व की तैयारी करने में काफी कम समय मिलने वाला है। इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको थाली डेकोरेशन का आसान आइडिया बताने वाले हैं।
लेस से सजाएं थाली
थाली को डिफरेंट लुक देने के लिए आप सूट-साड़ी में यूज होने वाली लेस का इस्तेमाल कर सकते हैं। बाजार में बेहद खूबसूरत और हजारों तरह के लेस डिजाइन आपको मिल जाएंगे। रंग बिरंगी लेस का इस्तेमाल करके आप अपनी थाली को काफी खूबसूरत बना सकते हैं।
बटन से सजाएं थाली
थाली को अच्छा लुक देने के लिए कपड़ों में यूज होने वाले बटन का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। मार्केट में तरह तरह के डिजाइनर बटन मिलते हैं। इसलिए इससे थाली सजाना काफी आसान हो जाएगा। (घर के हर कोने को लाइट्स से यूं सजाएं)
बिंदी की मदद से सजाएं थाली
बिंदी से थाली सजाने का आइडिया तो हर किसी को पसंद आता है। एक से बढ़कर एक खूबसूरत बिंदी आसानी से थाली पर चिपक जाती हैं। आप पूजा की थाली को बिंदी से डेकोरेट कर सकते हैं। (आरती में करें कपूर का इस्तेमाल)
मोतियों से सजाएं थाली
मार्केट में सूट पर सजाने के लिए कई तरह की चीजें यूज होती हैं। साथ ही बच्चों के फाइल डेकोरेशन में भी इन चीजों का काफी इस्तेमाल होता है। इनकी मदद से भी आप अपनी पूजा की थाली को सुंदर बना सकते हैं।
आज के आर्टिकल में बस इतना है। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।
Tags:    

Similar News

-->