मुलायम और चमकदार बालों के लिए घर बैठे बनाएं 2 हेयर कंडीशनर, जानें बनाने व लगाने का तरीका

मौसम भले कोई भी हो बालों से जुड़ी समस्याएं होना आम बात है

Update: 2021-06-23 07:21 GMT

मौसम भले कोई भी हो बालों से जुड़ी समस्याएं होना आम बात है। ऐसे में बालों को हैल्दी व शाइनी बनाने के लिए कंडीशनर लगाने की भी जरूरत होती है। कंडीशनर बालों पर सुरक्षा कवच की तरह काम करते हैं। यह बालों को जड़ों से पोषित करके उसका रूखापन, मगर बाजार से मिलने वाले कंडीशनर में कैमिकल्स होते हैं। ये बालों को हैल्दी रखने की जगह पर नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। ऐसे में आप चाहे तो घर पर नेचुरल चीजों से कंडीशन तैयार कर सकती है। चलिए आज हम आपको 2 होममेड कंडीशन बनाने व इस्तेमाल करने का तरीका बताते हैं....

1. केला
केला विटामिन, कैल्शियम आदि पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। यह रुखे, बेजान बालों को जड़ों से पोषित करने में मदद करते हैं। इससे बाल घने, लंबे, शाइनी, मजबूत होने में मदद मिलती है।
होममेड केला कंडीशनर बनाने की सामग्री
पका हुआ केला- 1
जैतून तेल- 3 बड़े चम्मच
शहद- 2 बड़े चम्मच
कंडीशनर बनाने व लगाने का तरीका
- सबसे पहले केला काटकर मैश कर लें।
- ध्यान रखें इसमें गांठ ना पड़ने पाएं।
- अब बाकी की चीजें मिलाकर स्मूद सा पेस्ट बनाएं।
- आपका होममेड कंडीशनर बनकर तैयार है।
- इसे स्कैल्प से लेकर पूरे बालों पर लगाएं।
- बाद में सिर को शावर कैप से कवर कर लें।
- इसे 30 मिनट तक लगा रहने दें।
- बाद में माइल्ड शैंपू से बाल धोएं।
- बाद में हल्के गीले बालों पर हेयर सीरम लगाएं।
2. दही
दही पोषक तत्व वएंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल आदि गुणों से भरपूर होता है। यह सेहत के साथ स्किन व बालों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। यह एक बेहतरीन प्राकृतिक मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड स्कैल्प को अच्छे से साफ करके उसे पोषित करने में मदद करता है। यह बालों को हैल्दी रखने के साथ उसका पीएच स्तर सामान्य रखने में मदद करता है। इससे बाल जड़ों से मजबूत होकर लंबे, घने, मुलायम व शाइनी होने में मदद मिलती है।
होममेड दही कंडीशनर बनाने की सामग्री
दही- 1 कप
शहद- 2 बड़े चम्मच
होममेड कंडीशनर बनाने व लगाने का तरीका
- एक बाउल में दोनों चीजें मिलाकर स्मूद पेस्ट बनाएं।
- इसे स्कैल्प से लगाते हुए पूरे बालों पर लगाएं।
- सिर को शावर कैप से कवर कर लें।
- 20-30 मिनट तक लगा रहने दें।
- बाद में बालों को माइल्ड शैंपू व ठंडे पानी से धो लें।
- अच्छा रिजल्ट पाने के लिए इन कंडीशनर को हफ्ते में 1 बार जरूर लगाएं।
होममेड कंडीशनर लगाने के फायदे
- बाल जड़ों से पोषित होंगे।
- बालों का रूखापन दूर होकर नमी बरकरार रखने में मदद मिलेगी।
- बाल जड़ों से मजबूत होने से लंबे, घने, मुलायम व शाइनी होंगे।


Tags:    

Similar News

-->