तंदूर जैसी लिट्टी बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

लिट्टी-चोखा एक बिहारी व्यंजन है।

Update: 2021-08-18 11:42 GMT

 लिट्टी-चोखा एक बिहारी व्यंजन है। बावजूद इसके इस डिश को देशभर के लोगों के बीच काफी पसंद किया जाता है। बात अगर इसे बनाने के ट्रेडिशनल तरीके की हो तो, इसे गोबर के कंडो या फिर तंदूर में सेंका जाता है। लेकिन शहरों में दोनों ही चीजें आसानी से मिलना थोड़ा मुश्किल है। ऐसे में आप इसे कुकर में भी बना सकते हैं। अगर आपको लगता है कि कुकर में लिट्टी उतनी सॉफ्ट नहीं बनेगी जितनी ये तंदूर में बनती है। तो आप गलत है। तंदूर जैसी लिट्टी कुकर में बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स।

लिट्टी का आटा तैयार करने के लिए जरूरी सामग्री-

-2.5 कप गेहूं का आटा (इसे छानने की जरूरत नहीं है। थोड़ा सा चोकर बाटी को अच्छा टेक्सचर देता है।)

-1.5 कप घी

-1 कप पानी (आप चाहे तो इसे छाछ और दूध से भी गूंथ सकते हैं)

-1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

-1/2 छोटा चम्मच अजवाइन

-1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर

-नमक स्वादानुसार

लिट्टी का आटा गूंथने की विधि-

लिट्टी का आटा गूंथने के लिए आपको सभी चीजें को एक साथ मिलाकर मीडियम सॉफ्ट आटा गूंथना है। आटे का टेक्सचर बहुत ज्यादा सॉफ्ट और बहुत ज्यादा सख्त होने पर लिट्टी अच्छी नहीं बनेगी। अब आप आटे को थोड़ा सा तेल या घी ऊपर से लगाकर 20 मिनट के लिए ढक कर रख दें। इसके बाद आपको इसे फिर से 1-2 मिनट के लिए गूंथना है। कुछ लोगों को लिट्टी में धनिया पाउडर का स्वाद अच्छा नहीं लगता है। ऐसे में आप उसके बिना भी यह आटा गूंथ सकते हैं। अब लिट्टी बनाते समय यह मसाला डो बॉल्स में भरकर तैयार करें।

कुकर में कैसे पकाएं लिट्टी-

कुकर में लिट्टी बनाने के लिए सबसे पहले आप कुकर के तले को ऑयल कोट कर लें। आप घी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं और ऐसा सिर्फ ग्रीसिंग के लिए करना है। बहुत ज्यादा तेल या घी न डालें। अब आपके पास अगर कोई स्ट्रेनर या कुकर स्टैंड है तो उसको ग्रीस करके कुकर के अंदर रखें अगर नहीं है तो आप सीधे कुकर के तले में लिट्टी रख सकते हैं। अब कुकर के ढक्कन की सीटी निकाल दें।

आपको फ्लेम लो-मीडियम रखना है। इससे ज्यादा में बाटी की ऊपरी सतह तो पक जाएगी, लेकिन अंदरूनी सतह नहीं पकेगी। लो मीडियम फ्लेम पर इसे 15 मिनट पकने दें और उसके बाद लिड को खोलकर लिट्टी को पलट दें।

आप इसे हर 10 मिनट में पलटते रहें। इसे पकने में 30-35 मिनट लगेंगे और जब आप देखें कि इनमें क्रैक्स आने लगे हैं तब मान लीजिए कि लिट्टी पक गई है। आप एक बार इसे चेक करने के लिए इसे खोलकर भी देख सकते हैं। अगर लगे कि ये पूरी तरह से नहीं पकी है तो इसे दोबारा 10 मिनट के लिए कुकर में पका लें। अब इन्हें बाहर निकालकर इनपर अच्छे से घी लगाएं और गर्मागर्म खाएं।  

Tags:    

Similar News

-->