Fashion Tips: बिना थिनर इस तरीके से छुड़ाएं नेल पेंट

Update: 2024-07-24 10:43 GMT
Fashion Tips फैशन टिप्स: आज के समय में लगभग हर लड़की व महिला अपने नेल्स को अच्छा दिखाने के लिए उन पर रंग-बिरंगे नेल पेंट लगाना बेहद पसंद करती हैं। लेकिन जितनी जल्दी नेल पेंट लगाने की होती है, तो उतनी ही जल्दी उस नेल पेंट को बदलकर दूसरी लगाने की होता है। हांलाकि नेल पेंट को हटाने के लिए नेल पेंट रिमूवर भी मार्केट में उपलब्ध होता है। लेकिन कई बार नेल पेंट तो बदलना चाहते हैं, लेकिन नेल पेंट रिमूवर
खत्म हो जाता है।
ऐसी स्थिति बनने पर कई लड़कियां व महिलाएं कई दूसरे उपाय भी खोज लेती हैं। जहां कुछ हेयर क्लिप की मदद से नाखूनों पर लगे नेल पेंट को खुरच देती हैं। तो वहीं कुछ नेल पेंट को अन्य तरीकों से हटाने का उपाय खोज लेती हैं। लेकिन हेयर क्लिप आदि से नेल पेंट खुरचने से आपके नाखून भी खराब हो सकते हैं।
ऐसे में अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता है, तो यह Article आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं। जिनको अपनाकर आप बिना नेल्स को कोई नुकसान पहुंचाए, उन पर से नेल पेंट हटा सकती हैं। तो आइए जानते हैं इन सिंपल टिप्स के बारे में...
नींबू
भारतीय रसोई में नींबू आसानी से मिलने वाला इंग्रीडिएंट है। नेल पेंट रिमूव करने के लिए आप नींबू के रस में विनेगर को अच्छे से मिक्स कर लें। फिर इसको नेल पेंट रिमूव करने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। जब आप नींबू के रस और विनेगर वाले मिक्सचर को नेल पेंट पर हल्का-हल्का रब करेंगी तो नेल पेंट भी रिमूव होने लगेगी।
परफ्यूम
नेल पेंट हटाने के लिए आप Perfume का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। नेल पेंट रिमूव
करने के लिए आप डिओड्रेंट या परफ्यूम का भी उपयोग कर सकती हैं। परफ्यूम को कॉटन बड की हेल्प से नेल्स पर अप्लाई कर नेल पेंट रिमूव कर सकती हैं।
अल्कोहल
इसके अलावा अल्कोहल भी नेल पेंट को रिमूव करने में सहायक होता है। एक Cotton Buds  की हेल्प से अल्कोहल को नेल्स पर अप्लाई करें। आपको बता दें कि नेल पेंट को रिमूव करने के लिए अल्कोहल एक अच्छा ऑप्शन है।
Tags:    

Similar News

-->