आंखों का आकर्षण बढ़ाती हैं भौंहे, इन टिप्स की मदद से बढ़ाए इनकी सुंदरता

बढ़ाए इनकी सुंदरता

Update: 2023-08-23 14:23 GMT
आंखों की सुंदरता कई चीजों पर निर्भर करती हैं जिनमें से एक हैं आंखों की भौंहे। आंखों की भौंहों का घनापन और सही आकार आंखों को आकर्षक बनाने का काम करता हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि भौंहों को सुंदर बनाया जाए। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप अपनी भौहों को घना और सुंदर बना पाएंगी और आंखों की सुंदरता को बढ़ा सकेंगी। तो आइये जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में।
- भोंहो पर बादाम का तेल लगाने से भोंहो का आकर्षण बढ़ता है। बादाम का तेल भोंहो को सही पोषण देता है जिससे यह सुंदर बनती है।
- 2 बून्द बादाम रोगन में 2 बून्द शहद मिलाकर नियमित रूप से लगाए। बादाम रोगन और शहद भोंहो की जड़ो को पोषित कर उन्हें घना बनाता है।
- भोंहो को घना बनाने के लिए रुई के फाहे को गुनगुने पानी में भिगोकर भोंहो पर लगाए। फिर हल्के हाथ से मालिश 10 मिनट तक करे। इससे भोंहो की त्वचा में तेजी से रक्त का संचार होगा और वह घनी और सुंदर होंगी।
- भोंहो पर नियमित रूप से जैतून के तेल की मालिश करे क्योकि जैतून के तेल में पाए जाने तत्व भोंहो को पोषण देकर उन्हें काली और घनी बनाता है।
- भोंहो की वृद्धि कम होने लग जाये तो भोंहो पर सप्ताह में 2 बार अंडे की सफ़ेद जर्दी लगाए क्योकि जर्दी में सेलेनियम पाया जाता है जो उन्हें पोषण देकर वृद्धि करता है।
Tags:    

Similar News