Eye care: इन उपायों से होती है आंखों की रोशनी तेज

Update: 2024-08-27 19:01 GMT
Eye Care आंख की देखभाल: आंखें हमारे शरीर के सबसे अहम हिस्सों में से एक है और इसलिए आंखो की केयर करना भी बेहद जरूरी है। लेकिन आजकल देखने को मिल रहा हैं कि बच्चे हों या बड़े सभी की आंखों पर नजर का चश्मा लग रहा होता हैं। टीवी, कंप्यूटर और मोबाइल से निकलने वाली किरणों और पोषण की कमी आदि नजर कमजोर होने के कुछ मुख्य कारण हैं। अगर आप चाहते हैं कि आंखों की रोशनी को बढ़ाया जाए, तो यहां बताए जा रहे उपायों को आजमाना बेहद आवश्यक हैं। आइये जानते हैं इन उपायो के बारे में-
पेंसिल से एक्सरसाइज
pencil को हाथ में सीधा खड़ा करके पकड़ें। फिर उसे धीरे-धीरे अपनी आंखों के सामने लाएं और फिर दूर ले जाएं। इस तरीके को रोजाना दिन में 5 से 10 बार आजमाएं। आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए यह बेहद कारगर तरीका माना जाता है।
हथेलियों की मालिश
आंखों से स्ट्रेस दूर करने के लिए अपनी दोनों हथेलियों को आपस में रगडकर गर्मी पैदा करें। फिर आंखे बंद करके हथेलियों को आंखों पर रखें। इस दौरान इस बात का खास ख्याल रखें कि आंखों पर हाथ रखते पर रोशनी बिल्कुल ना आएं। दिन में ऐसा 3-4 बार करें।
पलकों को जल्दी-जल्दी झपकाएं
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए पलकों को 20 से 25 बार जल्दी-जल्दी झपकाएं। आंखों की इस Exerciseको दिन में एक बार जरूर आजमाएं। ज्यादातर लोग फोन और कंप्यूटर चलाते समय अपनी पलकों को कम झपकाते हैं, जिसकी वजह से आंखों की रोशनी कम होने लगती है। पलक झपकाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
बादाम सौंफ और मिश्री का पाउडर
बादाम, सौंफ और मिश्री को सामान मात्रा में मिलाकर पाउडर बना लें। रोजाना
रात को सोने से पहले 250 मिलि दूध में 10 ग्राम तैयार मिश्रण मिलाएं और सेवन करें। इससे आंखों की रोशनी बढ़ती हैं। खाली पेट इसका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद हैं।
आंवला
आंवला में विटामिन C की भरपूर मात्रा पाई जाती हैं। यह एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है जो आंखों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह रेटिना सेल्स के काम करने के तरीके में भी सुधार करता है। पानी में 2 से 4 चम्मच आंवलें का पाउडर और शहद मिला लें। इसे कुछ महीनों तक रोजाना दो बार पीएं।
Tags:    

Similar News

-->