Kajari Teej पर मेहंदी के इन डिजाइन्स से बढ़ाएं हाथों की खूबसूरती

Update: 2024-08-21 10:49 GMT
 Lifetyle. लाइफस्टाइल: 22 अगस्त 2024 को कजरी तीज का पर्व मनाया जाएगा। इस तीज पर महिलाएं दिनभर व्रत रखती हैं और शाम को चंद्रमा की पूजा के बाद व्रत खोलती हैं। सुहागिन और कुंवारी कन्याओं दोनों के ही लिए कजरी तीज का पर्व खास होता है। इस दिन महिलाएं शाम की पूजा के लिए अच्छे से तैयार होती हैं और हाथों को मेहंदी से सजाती हैं। लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कजरी तीज का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही खास होता है, जो इस साल 22 अगस्त बृहस्पतिवार को रखा जाएगा। शादीशुदा महिलाएं पति की लंबी और खुशहाल जिंदगी के लिए ये व्रत रखती हैं, तो वहीं कुंवारी कन्याएं अच्छे वर प्राप्ति के लिए ये उपवास करती हैं। शाम को चंद्रमा की पूजा के बाद व्रत खोला जाता है। कजरी तीज को कजली, बड़ी तीज, सातुड़ी तीज के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन महिलाएं शाम को सोलह श्रृंगार करती हैं और भगवान शिव के साथ माता पार्वती की पूजा करती हैं।
यह व्रत पति की लंबी आयु के साथ ही संतान प्राप्ति के लिए भी रखा जाता है। खास अवसरों पर अच्छे से तैयार होने के साथ ही हाथों को मेहंदी से भी सजाने की परंपरा है। अगर आप भी मेहंदी लगवाने की सोच रही हैं और उसके लिए खूबसूरत मेहंदी डिजाइन्स की तलाश कर रही हैं, तो ये रहे उसके कुछ आइडियाज। बैक हैंड मेहंदी हाथों पर भरी हुई मेहंदी नो डाउट बहुत अच्छी लगती है, लेकिन बैक हैंड पर बेल या कोई सिंपल सी डिजाइन ज्यादा अच्छी लगती है और अगर आप ऑफिस गोइंग हैं, तो उस हिसाब से बेस्ट भी होती है। ऐसा कुछ डिजाइन बना सकती हैं। फ्रंट हैंड पर मेहंदी का रंग ज्यादा चढ़ता है, तो इसके लिए कुछ ऐसा डिजाइन चुनें, जिससे हाथ खूबसूरत दिखें। इस तरह का डबल लीफ डिजाइन रिपीट करते हुए मेहंदी लगाएं। जिसमें टाइम भी कम लगेगा और रचने के बाद अलग ही दिखेगा। पूरे हाथों के बजाय इस बार सिर्फ उंगलियों को मेहंदी से सजाएं। जो देखने में बहुत ही अलग और खूबसूरत लगती है। साथ ही इसे आप खुद से भी लगा सकती हैं।
Tags:    

Similar News

-->