दही का सेवन स्ट्रेस ही नहीं अनिंद्रा की समस्या भी करता है दूर,जानिए इनके और फायदे

आयुर्वेद के अनुसार दही का सेवन सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

Update: 2021-04-27 12:19 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आयुर्वेद के अनुसार दही का सेवन सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी6 और विटामिन बी12 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा दही लेटिक एसिड का भी अच्छा सोर्स माना जाता है। आपको ये जानकर हैरानी हो सकती है कि दही का सेवन करने वालों को तनाव की शिकायत बहुत कम होती है। आइए जानते हैं दही का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले ऐसे ही कुछ गजब के फायदे।

आइए जानते हैं दही का सेवन करने के पांच फायदे-1. हाई ब्लड प्रेशर: रोजाना दही का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा काफी हद तक कम होता है। वहीं दिल से जुड़ी बीमारियों से दूर रखने में भी दही उपयोगी होता है।

2. बालों की सेहत-दही को आप सीधे बालों और त्वचा पर लगा सकते हैं और बहुत ही जल्दी इसके अच्छे परिणाम देख सकते हैं। डैंड्रफ से बचने के लिए बालों में दही लगाना बेहद अच्छा रहता है। इसके लिए दही को बालों में लगाकर आधे घंटे के बाद बाल धो लें।

3. दांत और हड्डियां मजबूत-दही फैट की अच्छी फॉर्म है। दही में दूध के बराबर ही पोषक तत्व होते हैं। दही में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। दही खाने से दांत और हड्डियां तो मजबूत होती ही हैं, साथ में ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा भी कम होता है।

4. तनाव कम करता है दही-दही खाने से तनाव कम होता है। दही एनर्जी बूस्टर भी है। ये एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है और शरीर को हाइड्रेट भी करता है।

5. प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत-दही से प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत होता है। यही नहीं अनिंद्रा की समस्या को दूर भगाने में भी दही फायदेमंद होता है।

Disclaimer- इस आलेख में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी लाइव हिन्दुस्तान डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।


Tags:    

Similar News