वजन को आसानी से कंट्रोल करने के लिए रोजाना नाश्ते में खाएं ये चीजें

आधुनिक समय में मोटापा आम समस्या बन गई है। यह बीमारी गलत खानपान, खराब दिनचर्या और तनाव की वजह से होती है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति के शरीर में अतिरिक्त फैट जमा होने लगता है।

Update: 2022-10-09 05:50 GMT

आधुनिक समय में मोटापा आम समस्या बन गई है। यह बीमारी गलत खानपान, खराब दिनचर्या और तनाव की वजह से होती है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति के शरीर में अतिरिक्त फैट जमा होने लगता है। यह एक आनुवांशिकी रोग भी है जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहती है। इसके अलावा, जंक फूड के अधिक सेवन से भी वजन बढ़ने लगता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो कैलोरी गेन के समानुपात में कैलोरी बर्न करना जरूरी है। इसके लिए रोजाना संतुलित आहार लें और एक्सरसाइज अवश्य करें। अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं, तो बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए सुबह के नाश्ते में इन चीजों का सेवन करें। नाश्ते में इन चीजों के सेवन से बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं-

पोहा खाएं

देश के अलग-अलग हिस्सों में पोहा को भिन्न-भिन्न तरीकों से खाया जाता है। बिहार में चूड़ा दही प्रसिद्ध है, तो उत्तर प्रदेश और राजस्थान में जलेबी के साथ पोहा खाने को दिया जाता है। वहीं, महाराष्ट्र में पोहा मूंगफली के साथ तैयार करके नाश्ते में सर्व किया जाता है। बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए पोहा सबसे उत्तम नाश्ता है। इसमें आयरन, विटामिन, फाइबर, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। डाइटरी फाइबर के मौजूद होने के चलते पोहा के सेवन से पेट देर तक भरा रहता है और पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही भूख कम लगती है। आसान शब्दों में कहें तो क्रेविंग यानी बार बार खाने की समस्या से निजात मिलता है। इसके लिए सुबह नाश्ते में पोहा का सेवन करें।

इडली खाएं

बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए आप इडली का भी सेवन कर सकते हैं। यह पोहा की तरह ही वजन कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है। यह बेहद ही हल्का भोजन है। साथ ही बनाने में भी बहुत आसान है। इसमें कैलोरी बहुत कम मात्रा में होती है। वहीं, इडली के सेवन से पेट देर तक भरा रहता है। इसके लिए नाश्ते में इडली का सेवन कर सकते हैं।

मेथी पराठा खाएं

मेथी पराठा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके सेवन से न केवल बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है, बल्कि डायबिटीज में भी यह फायदेमंद होता है। सर्दियों में मेथी आसानी से मिल जाती है। आप मेथी के साग का पराठा तैयार कर सकते हैं। रोजाना सुबह में मेथी के पराठे खाने से बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है। इसके चलते शुगर भी नहीं बढ़ता है।

Tags:    

Similar News

-->