डेंगू से बचाव के लिए खाएं ये चार चीजें, मिलेंगे गजब के फायदे
कोरोना वायरस महामारी ने हर किसी को काफी परेशान किया। वहीं, मौजूदा समय में भी इसके काफी मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। ऐसे में ये वायरस कितना खतरनाक ये बताने की शायद किसी को जरूरत नहीं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कोरोना वायरस महामारी ने हर किसी को काफी परेशान किया। वहीं, मौजूदा समय में भी इसके काफी मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। ऐसे में ये वायरस कितना खतरनाक ये बताने की शायद किसी को जरूरत नहीं। इन सबके बीच अब डेंगू के मामले भी तेजी से सामने आ रहे हैं। देश के कई राज्यों में इसके गंभीर मामले तक देखे गए हैं, जिनमें लोग काफी बीमार हो रहे हैं और प्लेटलेट्स गिर रही हैं। ऐसे में डेंगू की वजह से काफी लोग परेशान हैं। इसमें शरीर कमजोर होना, बुखार आने जैसी दिक्कतें होती हैं। ऐसे में लंबा इलाज और डॉक्टर की देखरेख बेहद जरूरी हो जाती हैं। इसके अलावा इस दौरान हमें अपने खाने-पीने का भी विशेष ध्यान रखना पड़ता है। तो चलिए हम आपको कुछ चीजों के बारे में बताते हैं, जिनका सेवन डेंगू का मरीज कर सकता है ताकि उसे फायदा मिल सके।
पपीते के पत्ते
पपीता हमारे पेट के अलावा डेंगू के बुखार में काफी ज्यादा मदद करता है। डेंगू के मरीज को पपीते के पत्ते का जूस पिलाने से ये प्रभावी तरीके से काम करता है। साथ ही ये प्लेटलेट्स के काउंट को बढ़ाने में भी मदद करता है।
नीम के पत्ते
नीम डेंगू के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। नीम के पत्ते में कई औषधीय गुण होने की वजह से ये डेंगू के वायरस के विकास और प्रसार को नियंत्रित करने में काफी मददगार होता है।
नारियल पानी
डेंगू के मरीज को नारियल पानी का सेवन भी करना चाहिए। इसमें कई तरह के खनिज और इलेक्ट्रोलाइट्स होने की वजह से ये शरीर में तरल स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसलिए डेंगू के मरीज के लिए ये बेहतर विकल्प होता है।
संतरा
संतरे में पाए जाने वाले पोषक तत्व और विटामिन डेंगू के मरीज को लाभ पहुंचाने का काम करते हैं। ऐसे में आप संतरे का जूस पी सकते हैं, जो डेंगू के बुखार में फायदा देने के लिए जाना जाता है।