इन वजहों से बिगड़ते हैं वैवाहिक रिश्ते, जानकर हो जाएंगे हैरान

Update: 2023-05-25 17:28 GMT

वर्तमान में पुरुष और महिलाओं के अनैतिक शारीरिक सम्बन्धों के समाचार हमें पढऩे व सुनने को मिलते हैं। वैवाहिक जीवन में प्यार के साथ-साथ शारीरिक संबंधों की जरूरत मर्द और औरत दोनों को ही होती है। अक्सर यह देखने को मिलता है कि पुरुषों की तुलना में शादीशुदा महिलाएं किसी दूसरे मर्द से शारीरिक संबंध बनाने में रूचि दिखाती हैं। जब पुरुष अपनी पति के प्रति अपना प्यार नहीं दिखा पाए तो महिलाये किसी और के प्रति आकर्षित हो जाती है। महिलायें अपनी शर्म की वजह से अपने पति से खुलकर अपनी इच्छाओं को नहीं बता पाती हैं। धीरे धीरे वह अपने पति से दूरी सी बना लेती हैं। सामाजिक दृष्टि से यह सही नहीं हैं, लेकिन क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की है कि ऐसा क्योंकर होता है।

आज हम अपने खास खबर डॉट कॉम के पाठकों को कुछ ऐसे कारण बताने जा रहे हैं जिनके चलते ऐसा होता है—

1. सैक्स के मामले में पुरुषों की मानसिकता अजीब होती है। पुरुष अक्सर स्त्री के साथ सेक्स करते समय स्वयं तो सैक्स का पूरा आनन्द लेना चाहता है जबकि वह कभी यह जानने कि कोशिश नहीं करता कि इस मामले में उसके साथी की क्या स्थिति है। जब स्त्री पूरी तरह से संतुष्ट नहीं हो पाती तो वह अन्य पुरुष की ओर आकर्षित होती है।

2. कई बार पति का अफेयर किसी और महिला के साथ होता है जिसकी वजह से वह उसे कभी भी उस नजर से नहीं देखता है। जिसकी वजह से महिला खुद को टूटा हुआ महसूस करती है, जिससे वह भी किसी ओर से प्यार की उम्मीद करती है और रिश्ता बनाती है।

3. आज के उपभोगतावादी संस्कृति में हर कोई लग्जरी लाइफ जीना चाहता है। सबको ऐशो-आराम की जिंदगी जीना पसंद हैं। जब पति अपनी पत्नी की जरूरतें पूरी करने में सफल नहीं हो पाता, तब वह ऐसे पुरुषों के साथ शारीरिक संबंध बनाती हैं जो उनकी जरूरतों को पूरी करते हैं।

4. ऐसा अक्सर देखा जाता है कई पुरुष अपने काम में ज्यादा व्यस्त होते है और अपनी पत्नी को ज्यादा समय नही दे पाते, जिसके कारण महिलायें गैर मर्दों के संपर्क में आ जाती है।

Tags:    

Similar News