गर्भवती महिलायों को लिए इस सब्जी का जूस पीना रहेगा फायदेमंद

जूस पीना रहेगा फायदेमंद

Update: 2023-08-18 11:58 GMT
पालक की सब्जी तो लगभग सभी लोगों ने अवश्य ही खाई होगी। मिनरल्स, विटामिन और अन्य कई न्यूट्रीएंट्स से भरपूर पालक सेहत के लिये बहुत अधिक फायदेमंद होता है। लेकिन इसके साथ ही आपको बता दे कि पालक का जूस साधारण पालक की सब्जी से भी कई गुऩा अधिक लाभदायक होता है। आईये जानते है पालक का जूस पीने से होने वाले फायदे क्या है -
कब्ज की समस्या में पालक का जूस बहुत गुणकारी होता है।
 इसी के साथ साथ शरीर से जहरीले पदार्थों को बाहर निकालने में भी पालक बहुत ही गुणकारी है।
 यह नेत्र रोशनी के लिये भी फायदेमंद होता है। वहीं इसमें मौजूद कैरोटीन और क्लोरोफिल कैंसर से बचाव में मददगार है।
 त्वचा संबंधी समस्याओं में भी पालक का जूस पीना अच्छा रहता है।
 इसमें विटामिन की भरपूर मात्रा होती है जिससे हड्डियां भी मजबूत रहती है।
 गर्भवती महिलाओं को भी पालक का जूस पीने की सलाह दी जाती है। पालक का जूस पीने से गर्भवती महिला के शरीर में आयरन की कमी नहीं आती है।
Tags:    

Similar News

-->