गर्मी में कोल्ड ड्रिंक्स के बजाय पिएं ये 5 फ्रूट स्मूदी, जानें बनाने की विधि

Update: 2022-06-14 12:39 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।  गर्मी में लोग अपने शरीर को ठंडा रखने, प्यास बुझाने के लिए फ्रिज का ठंडा पानी पीते हैं. अधिकतर लोग कोल्ड ड्रिंक्स, सॉफ्ट ड्रिंक्स भी पीते हैं। कुछ लोग गर्मी में सोडा का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं। लेकिन ये सभी ड्रिंक्स सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। आप इन ड्रिंक्स को पीने के बजाय कुछ फलों से तैयार स्मूदी पी सकते हैं। इन स्मूदी को आप घर पर ही आसानी से बना सकते हैं और पी सकते हैं।

चलिए जानते हैं गर्मी में कोल्ड ड्रिंक्स की जगह कौन-कौन सी फ्रूट स्मूदी पी जा सकती है।

1. मैंगो स्मूदी (Mango Smoothie)

गर्मी में आम खाना सभी को पसंद होता है। आप चाहें तो मैंगो स्मूदी बनाकर भी पी सकते हैं। गर्मी में शरीर को तरोताजा रखने, एनर्जेटिक बनाने के लिए मैंगो स्मूदी का सेवन किया जा सकता है। अगर आप गर्मी में अकसर ठंडा पानी, सोडा आदि पीते हैं, तो इसके बजाय मैंगो स्मूदी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

इसके लिए आप एक पका हुआ आम लें। इसे छील लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद एक गिलास दूध में आम को ग्राइंड कर लें। आप इसमें बादाम, किशमिश आदि भी मिला सकते हैं। साथ ही ऊपर से बर्फ डाल सकते हैं। इससे मैंगो स्मूदी पीकर आपके शरीर को ठंडक मिलेगी। साथ ही यह शरीर के लिए भी फायदेमंद होता है।

2. बनाना स्मूदी (Banana Smoothie)

केले का शेक सभी मौसम में पिया जा सकता है। केले की तासीर ठंडी होती है, ऐसे में गर्मी में इसका सेवन करना अधिक फायदेमंद हो सकता है। आप गर्मी में कोई सॉफ्ट ड्रिंक्स या कोल्ड ड्रिंक्स की जगह बनाना स्मूदी पी सकते हैं। बनाना स्मूदी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। बनाना स्मूदी बनाने के लिए आप 2 पके हुए केले लें, इसे दूध में मिलाएं और ग्राइंड करके पी लें। इससे आपको काफी ताकत, एनर्जी मिलेगी। साथ ही पेट को भी ठंडा रखेगा। गर्मी के लिए बनाना स्मूदी एक बेस्ट ड्रिंक है, इसलिए आप अनहेल्दी ड्रिंक्स के बजाय इसे पी सकते हैं।

3. स्ट्रॉबेरी स्मूदी (Strawberry Smoothie)

स्ट्रॉबेरी अधिकतर लोगों को पसंद होता है। गर्मी में शरीर को ठंडा रखने, एनर्जेटिक रखने के लिए स्ट्रॉबेरी ड्रिंक पिया जा सकता है। यह ड्रिंक आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। इसके लिए आप स्ट्रॉबेरी और दूध को अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें। इसमें बादाम, किशमिश आदि मिलाएं। स्ट्रॉबेरी स्मूदी पीने से आपको पर्याप्त एनर्जी मिलेगी। साथ ही आपको ताकत भी मिलेगी। यह रिफ्रेशिंग ड्रिंक के तौर पर काम करता है।

4. एवोकाडो स्मूदी (Avocado Smoothie)

एवोकाडो स्मूदी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। एवोकाडो में फैटी एसिड, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन ई, मिनरल्स और प्रोटीन पाए जाते हैं। एवोकाडा स्मूदी आप गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए पी सकते हैं। एवोकाडो स्मूदी पीने से शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं। गर्मी में कोल्ड ड्रिंक्स या सॉफ्ट ड्रिंक्स पीने के बजाय आप एवोकाडो का हेल्दी स्मूदी ड्रिंक पी सकते हैं।

5. चीकू स्मूदी (chikoo smoothie)

गर्मी में चीकू स्मूदी भी पी जा सकती है। चीकू स्मूदी पीने से शरीर को ठंडा रखा जा सकता है, साथ ही इसे पीने से शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व भी मिलते हैं। अगर आप अकसर ही सोडा या कोल्ड ड्रिंक्स जैसे पेय पदार्थ लेते हैं, तो इसके बजाय चीकू स्मूदी लेना फायदेमंद हो सकता है। चीकू पोषक तत्वों का भंडार होता है। इसे पीने से आप पूरे दिन एनर्जेटिक रह सकते हैं।

आप भी गर्मी में कोल्ड ड्रिंक्स, फ्रिज का पानी पीने के बजाय इन फलों से तैयार स्मूदी पी सकते हैं। फलों की स्मूदी सेहत के लिए फायदेमंद होती है, साथ ही शरीर को ठंडा भी रखते हैं।

Tags:    

Similar News

-->