लाइफ स्टाइल : नालंदा मे एक बार इस मशहूर डिशेज जरूर उठाएं लुत्फ भूल नहीं पाओगे इनका स्वाद

Update: 2024-06-22 07:47 GMT
लाइफ स्टाइल :  देश के हर राज्य में खाने की कुछ ऐसी डिशेज आपको मिलेंगी, जिनका स्वाद आप कभी नहीं भूल पाएंगे। आज हम जिस राज्य की बात कर रहे हैं, वह है बिहार। बिहार का नालंदा जिला, यहां के 38 जिलों में से एक हैं। यह अपनी प्राचीन संस्कृति, ऐतिहासिक ancient culture, historical स्थलों और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, यहां की एक चीज बहुत फेमस है, वह है यहां का खानपान। अगर आप कभी नालंदा
(Nalanda)
जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां कि कुछ डिशेज आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए। ये खाने में इतनी स्वादिष्ट होती हैं कि एक बार आपने इन्हें चख लिया, तो जीवनभर आपको इनका स्वाद याद रहेगा। तो आइए जानते हैं इन डिशेज के बारे में। बिहार की पारंपरिक डिशेज में से एक लिट्टी-चोखा खाने में बेहद टेस्टी होती है। लिट्टी आटे में सत्तू (भुनी हुई चना दाल) की फिलिंग और मसाले भरकर बनाई जाती है। इसके बाद इसे देसी घी में पकाया जाता है और साथ में चोखा यानी आलू या बैंगन का भरता सर्व किया जाता है।
सत्तू पराठा भी बिहार की खास डिशेज में से एक है। इसे बनाने के लिए सत्तू की फिलिंग बनाई जाती है। सत्तू के आटे में मसालें और लहसुन डाले जाते हैं। इसके बाद इस मिश्रण को पराठे में भरपर तेल से सेका जाता है। इसे दही और अचार के साथ खाया जाता है।
दाल पीठा Dal Pitha
दाल पीठा भी बिहार की पारंपरिक डिश है। गेंहू के आटे को डंपलिंग का शेप दिया जाता है। इसमें चने की दाल भरी जाती है और भाप में पकाया जाता है।
कढ़ी बड़ी Kadhi Badi
कढ़ी हमारे देश के ज्यादातर हिस्सों में बनाई जाती है। हालांकि, हर जगह के लोगों का इसे बनाने का तरीका अलग-अलग होता है। मुख्य तौर पर कढ़ी बनाने के लिए बेसन और दही को एक साथ उबाला जाता है और इसमें मसालों का तड़का लगाया जाता है। इसे खास कर चावल के साथ सर्व किया जाता है।
चूड़ा भूजा Churna Bhuja
चूड़ा भूजा शाम के नाश्ते के लिए परफेक्ट है। इसे पोहे के साथ मसाले डालकर बनाया जाता है। ये ड्राय मिक्श्चर की तरह ही होता है, जिसे दही या बैंगन के भरते के साथ खा सकते हैं।
लौंग लतिका Clove Latika
बिहार की फेमस मिठाइयों में से एक लौंग लतिका खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है। इसे किसी भी फेस्टीवल पर बनाया जा सकता है। इसे मैदा में खोया भरकर बनाया जाता है और चाश्नी में डिप किया जाता है फिर लौंग से गार्निश किया जाता है, जो इसमें स्वाद को दोगुना बढ़ा देता है।
Tags:    

Similar News

-->