असमय बालों के पकने की समस्या को के लिए रोजाना करें यह काम

आधुनिक समय में खराब जीवनशैली, अनुचित खानपान और तनाव के चलते लोग किसी न किसी बीमारी से जरूर परेशान हैं

Update: 2021-09-12 13:06 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| आधुनिक समय में खराब जीवनशैली, अनुचित खानपान और तनाव के चलते लोग किसी न किसी बीमारी से जरूर परेशान हैं। इनमें एक बीमारी बालों का असम पकना और गिरना है। इसके अलावा, कुछ लोग गंजेपन से भी परेशान हैं। बढ़ती उम्र में बालों की समस्या सामान बात है, लेकिन कम उम्र में बालों का पकना और गिरना बेहद चिंता का विषय है। इससे निजात पाने के लिए लोग नाना प्रकार के जतन करते हैं। इसके बावजूद कुछ लोगों को बालों की समस्या से छुटकारा नहीं मिल पाता है। विशेषज्ञों की मानें बालों की समस्या के कई कारण होते हैं। साथ ही विटामिन-सी के चलते भी असमय बाल पकने और गिरने लगते हैं। अगर आप भी बालों की समस्या से परेशान हैं और निजात पाना चाहते हैं, तो रोजाना बालायाम जरूर करें। इसे करने से बालों की समस्या में राहत मिलता है। आइए जानते हैं-

बालायाम क्या है

बालायाम हिंदी के दो शब्दों बाल और याम से मिलकर बना है। आसान शब्दों में कहें तो बालों के लिए व्यायाम करने के आसन को बालायाम कहते हैं। यह आसन केवल और केवल बालों के लिए किया जाता है। इसे करने से बालों की सभी प्रकार की समस्या में आराम मिलता है। हालांकि, तत्काल परिणाम नहीं मिलता है, लेकिन लगातार करने से बालों की समस्या से निजात मिल सकता है।

कैसे करें बालायाम

इसके लिए रोजाना सुबह में सूर्योदय के समय सूर्य की ओर मुख करके समतल भूमि पर दरी बिछाकर सुखासन आसन में बैठ जाएं। सूर्य नमस्कार की मुद्रा में बैठें। इसके बाद सर्वप्रथम सूर्य देव को प्रणाम करें। इसके बाद हथेली को रगड़कर खोलें। फिर उंगलियों को मोड़कर हाथों के नाखूनों को आपस में रगड़ें। इस आसन को रोजाना कम से कम दस बार जरूर करें। आप चाहे तो इस आसन को कार्यालय में भी फ्री समय में कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags:    

Similar News

-->