पुरुष स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए करें ये योगासन

मेडिकल साइंस में पुरुषों के स्पर्म काउंट कम होने के पीछे कई कारण बताए गए हैं।

Update: 2021-09-07 10:33 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| मेडिकल साइंस में पुरुषों के स्पर्म काउंट कम होने के पीछे कई कारण बताए गए हैं। जिसमें जेनेटिक प्रॉबल्म, शरीर में पोषक तत्वों की कमी, अत्यधिक मात्रा में एल्कोहल का सेवन, विषाक्त पदार्थ, धूम्रपान जैसे कई चीजें स्पर्म काउंट कम होने का कारण बन सकती हैं । इनफर्टिलिटी या फिर स्पर्म काउंट कम हो जाने की वजह से पुरुषों का यौन जीवन प्रभावित होता है। इतना ही नहीं कई बार यह समस्या पुरुषों में डिप्रेशन और एंग्जायटी का प्रमुख कारण भी बन जाती है। हालांकि पुरुषों की इस समस्या को दूर करने में योग काफी मददगार हो सकता है। आइए जानते हैं आखिर कौन से योग आसन करने से पुरुषों में प्राकृतिक तौर पर ठीक हो जाती है इनफर्टिलिटी और स्पर्म काउंट की समस्या।

स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए योगासन-

-सर्वांगासन-(शोल्डर स्टैंड)-

सर्वांगासन को शोल्डर स्टैंड भी कहा जाता है। जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है कि सर्वांगासन में शरीर के सभी अंगों का व्यायाम शामिल होता है। सर्वांगासन करने से पुरुषों की प्रजनन क्षमता बढ़ने में मदद मिलती है।इसके अलावा यह योग पेल्विक मसल्स को मजबूत बनाकर जनानांगों में रक्त का प्रवाह को भी तेज करता है, जिससे स्पर्म काउंट बढ़ते हैं।

-हलासन-

इस फर्टिलिटी बढ़ाने वाले योग में शरीर की मुद्रा 'हल' के समान रहती है। यही वजह हे कि इस आसन को हलासन कहा जाता है। यह पेल्विक क्षेत्र में ब्लड सर्क्युलेशन और फर्टिलिटी पावर को बढ़ाता है। पुरुषों की फर्टिलिटी पावर ही नहीं यह आसन महिलाओं के गर्भाशय के विकार, मासिक धर्म आदि समस्याओं को भी दूर करता है। हलासन का अभ्यास करने से हर्निया, डायबिटीज रोग, किडनी, पेट की समस्याओं में राहत मिलती है।

धनुरासन -

इस फर्टिलिटी बढ़ाने वाले योग में में शरीर को धनुष के आकार में मोड़ने के कारण इसे धनुरासन कहा जाता है। यह प्रजनन अंगों में ब्लड के संचालन को बढ़ाने में मदद करता है। यह इरेक्टाइल डिसफंक्शन और प्रीमैच्योर एजेक्युलेशन को ठीक करने में भी मदद करता है, जिससे पुरुषों में फर्टिलिटी बढ़ती है। इसी कारण इसे फर्टिलिटी बढ़ाने वाले योग में से एक माना जाता है।

कुम्भकासन -

यह आसन शरीर के ऊपरी हिस्से को मजबूत करता है और यौन क्षमता को भी बढ़ाता है। यह सेक्शुअल हेल्थ को सुधारकर फर्टिलिटी पावर बढ़ाने में मदद करता है।

सेतुबंधासन-

यह एक बेहतरीन आसन है जो पेल्विक ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है और स्पर्म काउंट बढ़ाने में मदद करता है।

Tags:    

Similar News

-->