बढ़ती उम्र में पेट की चर्बी कम करने के लिए करें ये 5 एक्‍सरसाइज

Update: 2023-08-14 15:32 GMT
लाइफस्टाइल: बढ़ती उम्र में हार्मोनल बदलाव के कारण महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। चेहरे पर झुर्रियां आने लगती हैं, वजन बढ़ने लगता है और मसल्‍स और हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। हालांकि, हमेशा जवां बने रहने का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। लेकिन, हां अपने शरीर को शेप में रखने की कोशिश कर सकते हैं। इससे आप खुद का ख्याल रखते हुए जवां महसूस कर सकते हैं।
महिलाएं सबसे ज्‍यादा परेशान की पेट की बढ़ती चर्बी से रहती हैं। एब्स को टोन करना सिर्फ इस बात पर निर्भर नहीं करता कि आप कैसे दिखते हैं? पेट की मसल्‍स आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए जरूरी होती हैं। बढ़ती उम्र में मजबूत कोर आपको तनाव या चोट से बचने में मदद करती है।
यहां कुछ एब्‍स वर्कआउट दिए गए हैं, जिन्हें बढ़ती उम्र की महिलाओं को अपने फिटनेस रूटीन में जरूर शामिल करना चाहिए। इसकी जानकारी हमें सेलिब्रिटी फिटनेस एक्‍सपर्ट यास्‍मीन कराचीवाल के इंस्‍टाग्राम अकाउंट से मिली है।
1. सिंगल लेग स्‍ट्रेच 
पीठ के बल लेट जाएं।
घुटनों को मोड़कर पैरों को जमीन पर रखें।
हाथों को सिर के पीछे रखें।
सिर, गर्दन और कंधों को जमीन से ऊपर उठाएं।
इससे पेट की मसल्‍स पर प्रेशर महसूस होगा।
घुटनों को चेस्‍ट के पास लाएं।
दाएं पैर को सीधा फैलाएं।
दोनों हाथों को बाईं पिंडली पर रखें।
ऐसा करते समय अंदर वाले हाथ को घुटने और बाहर वाले हाथ को टखने के पास रखें।
दूसरे पैर से एक्‍सरसाइज को दोहराएं।
अच्‍छे र‍िजल्‍ट पाने के लिए कम से कम 6-8 रेप्‍स में करें।
2. डबल लेग स्ट्रेच 
पीठ के बल लेट जाएं।
घुटनों को मोड़कर पैरों को जमीन पर रखें।
गर्दन और कंधों को ऊपर उठाएं।
हाथों से अपने सिर को सहारा दें।
दोनों पैरों को जमीन से ऊपर उठाएं।
घुटनों को चेस्‍ट की ओर लेकर जाएं।
पैरों को ऊपर उठाते हुए दोनों हाथों को सिर के साथ पीछे की ओर सीधा स्‍ट्रेच करें।
हाथों और पैरों को स्‍ट्रेच करते समय गहरी सांस लें।
सांस छोड़ते हुए हाथों को सिर के ऊपर वापस लाएं।
इसे भी 6-8 रेप्‍स में करें।
3. सिंगल स्ट्रेट लेग स्ट्रेच
पीठ के बल लेट जाएं।
घुटनों को मोड़कर पैरों को जमीन पर रखें।
सिर, गर्दन और कंधों को चटाई से थोड़ा ऊपर उठाएं।
फिर बाएं पैर को ऊपर की ओर सीधा उठाएं।
पैर और जमीन के बीच 90 डिग्री की दूरी बनाएं।
बाएं पैर उठाते हुए दाएं हाथ को बाएं टखने की ओर ले जाएं।
दूसरे हाथ को साइड में रखें।
पैर बदलते रहें।
इस एक्सरसाइज को 6-8 बार दोहराएं
4. डबल स्ट्रेट लेग स्ट्रेच
जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं।
सिर, गर्दन और कंधों को ऊपर की ओर उठाएं।
सहारा देने के लिए हाथों को सिर के पीछे रखें।
जमीन से 90 डिग्री का कोण बनाए रखते हुए पैरों को सीधा और एक साथ रखें।
सांस लेते हुए पैरों को ऊपर की ओर उठाएं।
पैरों को सीधा रखें।
अब, सांस छोड़ते हुए पैरों को जमीन की ओर नीचे करें।
इस एक्‍सरसाइज को कम से कम 6-8 बार दोहराएं।
5. क्रिसक्रॉस
घुटनों को मोड़कर पीठ के बल लेट जाएं।
हाथों से सिर को सहारा दें।
सिर और कंधों को जमीन से थोड़ा ऊपर उठाएं।
दोनों पैरों को भी जमीन से ऊपर उठाएं।
घुटनों को 90 डिग्री के कोण पर रखते हुए टेबलटॉप पोजिशन बनाएं।
अब, सिर को दाईं ओर मोड़ें और दाहिने कंधे को बाएं घुटने की ओर लाएं।
दाहिने पैर को घुमाते हुए सीधा फैलाएं।
साइड बदलते हुए सांस छोड़ें और बाईं ओर मुड़ें।
फिर बाएं कंधे को दाएं घुटने की ओर लाएं।
बाएं पैर को सीधा स्‍ट्रेच करें।
इस एक्‍सरसाइज को दोनों पैरों से कम से कम 6-8 बार दोहराएं।
Tags:    

Similar News

-->