शहद के साथ ना खाएं ये चीजें, सेहत पर पड़ेगा असर

कई लोगों को शहद इतना ज्यादा अच्छा लगता है कि वो इसे किसी भी चीज के साथ खा लेते हैं

Update: 2021-07-05 14:22 GMT
शहद के साथ ना खाएं ये चीजें, सेहत पर पड़ेगा असर
  • whatsapp icon


जनता से रिश्ता वेबडेस्क  |   कई लोगों को शहद इतना ज्यादा अच्छा लगता है कि वो इसे किसी भी चीज के साथ खा लेते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि शहद स्वाद में बेहतरीन होता है और इसमें कई विटामिन्स और मिनरल्स होते है जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। शहद में विटामिन ए, बी, सी सोडियम, फास्फोरस, आयोडीन, आयरन, कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होता है। लेकिन क्या आप ये बात जानते हैं कि आयुर्वेद के अनुसार कुछ चीजों के साथ शहद का सेवन करना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। जानिए ये चीजें क्या हैं और सेहत को किस तरह नुकसान पहुंचाती हैं।

गर्म चीजों के साथ ना खाएं
शहद को कभी भी गर्म चीज के साथ नहीं खाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि शहद की भी तासीर गर्म होती है। अगर आप इसे गर्म चीजों के साथ खाएंगे तो इससे आपका पेट खराब हो सकता है। यहां तक कि आपको पेट से संबंधित दिक्कतें भी हो सकती हैं।
मूली के साथ खाने से परहेज करें
हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि शहद और मूली को एक साथ ना खाएं। अगर आप इन दोनों चीजों को खाते भी हैं तो दोनों के बीच में कम से कम 1 से 2 घंटे का गैप होना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों का सेवन एक साथ करने से शरीर में टॉक्सिन्स बनते हैं। जो कि आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
चाय या कॉफी के साथ ना खाएं
कई लोग चाय या फिर कॉफी के साथ शहद का सेवन करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कई लोग ऐसा मानते हैं कि सर्दी और जुकाम में कॉफी या फिर चाय के साथ शहद का सेवन करें तो आपको आराम मिलेगा। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो अपनी आदत बदल लें। ऐसा इसलिए क्योंकि चाय या कॉफी के साथ शहद का सेवन करने से शरीर का टेंपरेचर बढ़ जाता है। इसके साथ ही घबराहट और तनाव भी होता है।
दूध और शहद
कई लोग दूध में भी शहद को मिलाकर पीते हैं। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि दोनों की मात्रा बराबर ना हों। इन दोनों का बराबर मात्रा में सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक है।


Similar News