मीट, चिकन या मछली खाने के बाद बिल्कुल न खाएं ये 5 फूड्स, सेहत को होगा नुकसान

Update: 2022-06-14 13:39 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कुछ लोग शाकाहारी होते हैं, तो कुछ लोग मांसाहारी। मांसाहारी यानी वे सभी लोग जो चिकन, मीट, मछली या दूसरे मांस का सेवन करते हैं। नॉनवेज को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, यही वजह है कि अकसर लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करना पसंद करते हैं। नॉनवेज के साथ अकसर आप रोटी, चावल आदि खाते होंगे। इसके कुछ देर बाद तक आपको दूध न पीने की सलाह दी जाती होगी। लेकिन क्या आप जानते हैं दूध के अलावा भी कई ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जिनका सेवन नॉनवेज के बाद बिल्कुल नहीं

 1. दूध
जो लोग नॉनवेज खाते हैं, उन्होंने अकसर अपने घर पर भी सुना होगा कि इसके बाद दूध बिल्कुल नहीं पीना चाहिए। दूध और नॉनवेज का कॉम्बिनेशन हेल्थ के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए अगर आपने नॉनवेज जैसे- मछली, मीट या चिकन खाया है, तो इसके बाद दूध बिल्कुल न पिएं। क्योंकि दूध और नॉनवेज एक साथ लेने से शरीर में टॉक्सिंस बन सकते हैं। साथ ही यह ब्लॉकेज का कारण भी बन सकता है।
2. दही
दूध की तरह ही दही भी एक डेयरी प्रोडक्ट है, इसलिए नॉनवेज के बाद इससे भी परहेज करना चाहिए। दरअसल, नॉनवेज शरीर में गर्मी बढ़ता है, जबकि दही से शरीर को ठंडक मिलती है। ऐसे में अगर नॉनवेज के तुरंत बाद दही खा ली जाती है, तो इसका असर पाचन क्रिया पर पड़ सकता है। नॉनवेज और दही का कॉम्बिनेशन पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है। यह मिश्रण पेट से जुड़ी कई समस्याओं का कारण भी बन सकता है।
3. चाय
अगर आपको खाना खाने के तुरंत बाद चाय पीने की आदत है, तो अपनी इस आदत को बदलिए। खाना खाने के बाद चाय पीने से पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है। खासकर नॉनवेज खाने के बाद चाय बिल्कुल नहीं पीनी चाहिए। इससे आपको पेट में जलन, दर्द और अपच जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
4. फल
नॉनवेज यानी मछली, चिकन या मीट खाने के बाद फलों का सेवन भी भूलकर नहीं करना चाहिए। नॉनवेज के बाद फल खाने से शरीर को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसका असर पाचन तंत्र पर पड़ सकता है, शरीर में टॉक्सिंस बढ़ सकते हैं। इसका असर आपको कुछ दिनों या लंबे समय बाद देखने को मिल सकता है।
5. शहद
मीट या मटन खाने के बाद शहद का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इससे आपके शरीर में विषाक्त पदार्थ पैदा हो सकते हैं। इससे आपकी सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए अगर आप मीट के बाद शहद खाते हैं, तो आगे से ऐसा बिल्कुल न करें।
6. जूस
नॉनवेज खाने के बाद आपको जूस का सेवन करने से भी बचना चाहिए। क्योंकि अधिकतर जूस की तासीर ठंडी होती है, और चिकन, मीट की तासीर गर्म होती है। यह गलत कॉम्बिनेशन हो सकता है। आपको नॉनवेज खाने के 2-3 घंटे तक जूस बिल्कुल नहीं पीना चाहिए। अगर आपको प्यास का अहसास होता है, तो एक घंटे बाद पानी पी सकते हैं।
अगर आप भी नॉनवेज के बाद इनमें से किसी फूड का सेवन करते हैं, तो ऐसा करना बंद कर दें। इससे आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। इसका असर लंबे समय बाद देखने को मिल सकता है।


Tags:    

Similar News

-->