भूलकर भी न करें ये आई शैडो मिस्टेक्स, मेकअप लुक हो जाएगा खराब

भूलकर भी न करें ये आई शैडो मिस्टेक्स,

Update: 2023-06-14 11:30 GMT
मेकअप करना किसे पसंद नहीं होता है। चाहे छोटा-मोटा कोई फंक्शन हो या रोजाना के लिए तैयार होना हो। हम भी थोड़ा-बहुत मेकअप करना पसंद करते हैं। वहीं मेकअप में असली लुक आई मेकअप करने से आता है और ज्यादातर आई मेकअप करने के लिए आपको ब्रश के साथ-साथ आई शैडो की आवशयकता होती है।
कई बार आई मेकअप करते समय हम इतनी जल्दबाजी में होते हैं कि सारा लुक ही बिगाड़ लेते हैं और जल्दी-जल्दी के कारण कोई भी आई शैडो को गलत तरीके से लगा लेते हैं। इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं आई शैडो लगते समय हम ज्यादातर क्या-क्या गलतियां कर देते हैं, जिसके कारण हमारा सारा लुक खराब हो जाता है।
गलत शेड चुनना
खूबसूरत दिखने के लिए जरूरी है कि आप सही आई शैडो के शेड को चुनें। ऐसा इसलिए क्योंकि एक गलत शेड आपके पूरे आई मेकअप का लुक बिगाड़ कर रख सकता है। इसके अलावा कई बार हम अपनी आउटफिट के कलर कंट्रास्ट के हिसाब से आई मेकअप करना चाहते हैं ताकि मेकअप मैचिंग नजर आए। बता दें कि ये बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि आप ड्रेस जैसा ही कलर आंखों पर लगायें बल्कि आप अपनी स्किन टोन और आउटफिट के कलर कंट्रास्ट या अंडरटोन का कलर चुन सकती हैं।
wrong shade
इसे भी पढ़ें : डबल चिन से हैं परेशान तो ये मेकअप टिप्स आएंगे आपके काम
बेस न लगाना
मेकअप की ज्यादा जानकारी न होने के कारण हम आई शैडो लगाते समय कई बार पहले बेस के लिए कुछ भी इस्तेमाल नहीं करते हैं। बता दें कि आई बेस लगाने से आंखों के ऊपर हर कलर की कंसिस्टेंसी बेहद ज्यादा नजर आती है और आई मेकअप लंबे समय तक टिका रहता है।
गीले बेस पर लगाना
आई मेकअप करने से पहले बेस मेकअप को सेट किए बिना ही कई बार हम जल्दबाजी में आई शैडो लगा लेते हैं। बता दें कि ऐसा आंखों के ऊपर आई शैडो लगाने से पहले बेस मेकअप को सेट करना बेहद जरूरी होता है अन्यथा आई शैडो आंखों पर एक ही जगह पर चिपक जाएगा और भद्दा नजर आने लगेगा। आई बेस सेट करने के लिए आप लूज पाउडर की सहायता ले सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : चेहरे के बाद गर्दन पर मेकअप करते समय रखें इन बातों का खास ख्याल
ब्लेंडिंग न करना
मेकअप में ब्लेंडिंग का रोल बेहद अहम होता है। बता दें कि अगर आप मेकअप को सही तरीके से समय देकर ब्लेंड नहीं करेंगे तो चेहरे या आंखों के ऊपर लगा वही प्रोडक्ट एक जगह इकठ्ठा हो जाएगा और आपके आई लुक को बिगाड़ कर रख देगा। इसी तरह आंखों के ऊपर आई शैडो लगाते समय आप आई शैडो को सही तरह से ब्लेंडिंग ब्रश की मदद से ब्लेंड कर सकती हैं।
अगर आपको आई मेकअप से जुड़ी ये चीजें पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Tags:    

Similar News

-->