Lifestyle लाइफ स्टाइल ; 21 जून को फादर्स डे है। अब इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए अगर आप पापा को इंप्रेस करना चाहती हैं तो बिना आटा, सूजी या मैदा के ये मजेदार सा केक बनाकर तैयार कर सकती हैं। काफी सारे पैरेंट्स जो अंडा नहीं खाते वो केक खाने से परहेज करते हैं। वहीं केक बनाने के लिए इस्तेमाल बटर और हैवी क्रीम भी आपके पापा की हार्ट हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में वो मार्केट के क्रीम वाले केक की बजाय आप चावल से बना ये टेस्टी केक ट्राई करें। फूड्स एंड फ्लेवर इंस्टाग्राम पेज पर इस स्पेशल केक की रेसिपी को शेयर किया है। जिसे इस फादर्स डे आप भी बनाकर जरूर देखें।
चावल का केक बनाने की सामग्री
एक कप चावल
एक चौथाई कप नारियल (सूखा या फ्रेश घिसा हुआ)
एक चौथाई कप चीनी
6 बड़े चम्मच दही
दो से तीन चम्मच दूध
चुटकीभर फूड कलर
आधा चम्मच बेकिंग सोडा
आधा चम्मच देसी घी
एक बड़ा पका आम
एक चौथाई कप चीनी
एक से दो इलायची
केसर के धाने तीन से चार
आधा लीटर दूध
डेढ़ चम्मच कस्टर्ड पाउडर
चावल का केक बनाने की रेसिपी
सबसे पहले चावल को 3-4 घंटे के लिए भिगो लें।
जब ये अच्छी तरह से भीग जाएं तो पानी छानकर अलग कर दें और ग्राइंडर जार में चावल को पलट दें।
साथ में घिसे हुए फ्रेश नारियल या सूखे नारियल को लें।
इसमे छह चम्मच दही डालें और साथ में तीन से चार चम्मच दूध भी डाल दें।
आधा कप चीनी डालें और साथ में एक चुटकी यलो फूड कलर डालकर पीसकर बिल्कुल स्मूद कर लें।
अब इस पेस्ट को बाउल में निकालें और उसमे एक चौथाई चम्मच बेकिंग सोडा डाल दें। साथ ही एक चम्मच देसी घी भी डाल दें।
अब इस पेस्ट को बहुत अच्छे से फेंट लेंगे।
फिर केक के टिन को अच्छी तरह से घी या तेल से ग्रीस कर लें। ध्यान रहे कि ये अच्छी तरह से ग्रीस किया हुआ हो।
अब सारे पेस्ट को टिन में डालें और बेक करने की बजाय स्टीम करें।
स्टीम करने के लिए स्टीमर में पानी डालकर गर्म करें। जब पूरी तरह से स्टीम बन जाए उसके बाद इसे रखकर ढंक दें और पकने दें।
इतनी देर में ऊपर की टॉपिंग्स तैयार कर लें।
एक बड़े साइज के आम को काटकर मिक्सी के जार में स्मूद पीस लें और बाउल में पलट लें।
एक कप चीनी लें और उसे मिक्सी के जार में डालें। साथ में एक इलायची और कुछ धागे केसर के लें कर पीसकर पाउडर बना लें।
अपने केक को टूथपिक डालकर चेक कर लें। अगर टूथपिक क्लीन है तो इसका मतलब है कि ये पक चुका है। अब इसे स्टीमर से निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें।
टॉपिंग बनाने के लिए आधा लीटर फुल फैट मिल्क को लेकर उबलने के लिए रखें। जब दूध में एक उबाल आ जाए तो डेढ़ चम्मच वनीला फ्लेवर का कस्टर्ड पाउडर लेकर गर्म दूध को डालकर मिक्स कर लें। अब इस कस्टर्ड पाउडर के घोल को डालकर दूध में चलाएं।
साथ में चीनी का पाउडर भी डाल दें।
अच्छी तरह से मिक्स करते हुए 4-5 मिनट तक ही पकाएं।
बस गैस की फ्लेम को बंद कर दें क्योंकि ठंडा होने पर ये गाढ़ा हो जाएगा।
केक को ठंडा हो जाने के बाद डीमोल्ड कर लें और किसी ऐसे बर्तन में रखें जिसमे थोड़ा ऊंचे किनारे हों।
केक को निकाल लें और फिर कांटे की मदद से इसमे छेद कर लें।
तैयार आम की प्यूरी में कस्टर्ड वाला मिल्क डालकर इसे पतला कर लें।
बाकी बचे कस्टर्ड वाले मिल्क को केक पर डालें। जिससे केक जूसी हो जाए।
अब ऊपर से मैंगों वाली प्यूरी डाल देंगे। जिससे खूबसूरत यलो कलर दिखेगा।
ऊपर से इस पर कटे हुए पिस्ता और कुछ आम के चंक्स डालें।
बस रेडी है बगैर आटा, मैदा या सूजी और बिना हैवी क्रीम के टेस्टी केक। एक बार बनाकर जरूर ट्राई करें।