चीज से भरपूर लजीज 'पैन पास्ता', झटपट बनाने इस तरह

Update: 2023-08-22 11:29 GMT
आज के समय में बच्चों को ऐसा नाश्ता चाहिए होता हैं जो उनके दिल को भा जाए। ऐसे में पास्ता बच्चों की पहली पसंद बनता हैं और जब इसमें चीज डाला गया हो तो यह तो बच्चों के लिए सोने पे सुहागा होता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए चीज से भरपूर लजीज 'पैन पास्ता' बनाने की Recipe लेकर आए हैं, जो झटपट बनाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं पैन पास्ता' बनाने की Recipe के बारे में।
* आवश्यक सामग्री :
- 2 कप उबला हुआ पास्ता
- 2 चम्मच मक्खन
- एक कटोरी प्याज (बारीक कटा हुआ)
- 2 चम्मच लहसुन का पेस्ट
- 2 बड़ा चम्मच चीज स्प्रेड
- 4 बड़ा चम्मच मोजेरेला चीज (कद्दूकस किया हुआ)
- 1/2 कप टोमैटो पास्ता सॉस
- 3 चम्मच मैदा
- 1/4 कप पानी
- 1/2 कप दूध
- नमक स्वादानुसार
- चुटकीभर काली मिर्च
* बनाने की विधि :
- पैन पास्ता बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में मक्खन को गरम करें।
- प्याज, लहसुन का पेस्ट और नमक डालकर कड़छी से चलाते हुए भूनें।
- अब इसमें मैदा और पानी डालकर जल्दी जल्दी चलाएं ताकि गांठें न बनने पाएं।
- मैदा के अच्छे से घुलते ही इसमें दूध डालें।
- जब यह मिश्रण क्रीमी हो जाए तो पास्ता और चीज़ स्प्रेड डालें।
- तैयार है पैन पास्ता। टोमैटो पास्ता सॉस, काली मिर्च और कद्दूकस किए हुए चीज से गार्निश कर सर्व करें।
Tags:    

Similar News

-->