दीपिका पादुकोण और परिणीति चोपड़ा ने पहने एक जैसे कपड़े, देखिये किसका लुक है जबरदस्त

परिणिती चोपड़ा स्टाइल के मामले में काफी कंफर्टेबल लुक में ही नजर आती हैं। हालांकि पिछले दिनों उनका काफी बोल्ड फोटोशूट नजर आया था

Update: 2022-01-23 12:29 GMT
दीपिका पादुकोण और परिणीति चोपड़ा ने पहने एक जैसे कपड़े, देखिये किसका लुक है जबरदस्त
  • whatsapp icon

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| परिणिती चोपड़ा स्टाइल के मामले में काफी कंफर्टेबल लुक में ही नजर आती हैं। हालांकि पिछले दिनों उनका काफी बोल्ड फोटोशूट नजर आया था। लेकिन एक बार फिर वो अपने स्टाइलिश और एलिगेंट कपड़ों में नजर आईं। परिणिती चोपड़ा ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर साझा की है। जिसमे वो डांस रिएलिटी शो के लिए रेडी हैं।

बता दें कि परिणिती चोपड़ा डांस रिएलिटी शो हुनरबाज को जज कर रही हैं। जिसका वीडियो उन्होंने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर साझा किया है। जिसमे उनके साथ करन जौहर भी नजर आ रहे हैं। वहीं इसमे परिणिती चोपड़ा का एलगेंट लुक फैंस का ध्यान खींच रहा है। दरअसल. मिस चोपड़ा ने आइवरी शेड के शरारा सेट में तस्वीर साझा की है। जिसकी तुलना फैंस दीपिका पादुकोण से कर रहे हैं।

परिणिती चोपड़ा ने फैशन डिजाइनर रितिका मीरचंदानी का डिजाइन किया आउटफिट कैरी किया है। फुल स्लीव टॉप के साथ फ्लेयर पलाजो मैच किया गया है। इस वी नेकलाइन फ्रिल टॉप पर बारीक थ्रेड वर्क किया गया है। जो इस आइवरी शेड के शरारा सेट को और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहा है। वहीं साथ में महीन वर्क के साथ इसके फ्लेयर्ड पैंट को भी पूरा किया गया है। जिसे परिणिती ने अपने स्टाइल के साथ और भी ज्यादा खूबसूरत बना दिया है।

मिस चोपड़ा ने इस शरारा सेट को मिड पार्टीशन पोकर स्ट्रेट हेयर के साथ मैच किया है। वहीं गले में सिल्वर चोकर नेकपीस उनकी खूबसूरती बढ़ाने के लिए काफी दिख रहा है। दूसरी तरफ स्मोकी आईज और न्यूड शेड पिंक लिप्स परिणिती के लुक में चार चांद लगा रहे हैं। बता दें कि इससे पहले इस आइवरी शेड के शरारा सेट को दीपिका पादुकोण पहने नजर आ चुकी हैं।

दीपिका पादुकोण ने इस शरारा सेट को साल 2020 में दिवाली पार्टी के लिए चुना था। दीपिका इस खूबसूरत शरारा सेट को पहन सिद्धांत चतुर्वेदी के दिवाली पार्टी में पहुंची थीं। जहां पर उन्होंने अपने लुक को मैचिंग क्लच बैग के साथ पूरा किया था। वहीं बात करें मेकअप की तो दीपिका ने मैट बेस मेकअप के साथ स्मोकी आईज और ब्राउन शेड न्यूड लिपकलर को चुना था।

दूसरी तरफ दीपिका ने इस शरारा के टॉप पर राउंड नेक वी नेकलाइन को चुना था। जबकि परिणिती चोपड़ा प्लजिंग नेकलाइन के साथ नजर आ रही हैं। तो इन तस्वीरों को देख आप खुद ही तय करें किसका लुक है जबरदस्त।


Tags:    

Similar News