गर्मियों में अमृत से कम नहीं है दही, जानें सेवन करने के फायदे

Update: 2022-05-31 14:03 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भारत में किसी भी शुभ काम की शुरुआत दही खाने के साथ की जाती है, फिर चाहे परीक्षा हो या फिर नया जॉब। दही का सेवन भारत में उस ज़माने से होता आ रहा है, जब इसे सुपरफूड भी नहीं माना गया था। दही एक ऐसी चीज़ है, जिसे आपको गर्मियों के पूरे मौसम में अपनी डाइट का हिस्सा बनाकर ज़रूर रखना चाहिए।

इसके पीछे सिर्फ दही का स्वाद ही नहीं है, बल्कि अनेक फायदे भी हैं। दही को मीठा बनाकर भी खा सकते हैं और नमकीन भी या फिर ऐसी ही नैचुरल तरीके से इसका मज़ा लिया जा सकता है। दही के अलावा शायद ही ऐसा कोई फूड हो जिसे कई तरीकों से खाया जा सकता है। अगर अभी तक आप दही के फायदों के बारे में नहीं जानते, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है।
1. शरीर के लिए ईंधन है दही
गर्मी के मौसम में दही न सिर्फ हल्का बल्कि सबसे फायदेमंद फूड है। यह आपको गर्म तापमान में हाइड्रेट करने के साथ एनर्जी के स्तर को भी बढ़ाता है। इसमें आप थोड़ा-सा नमक और चीनी मिलाकर खा सकते हैं। दही स्ट्रेस बस्टर भी है, जो आपके बेचैनी को तुरंत कम कर सकता है।
2. इम्यूनिटी और पाचन को बढ़ावा देता है
दही हेल्दी बैक्टीरिया से भरा होता है, जो आंत की सेहत को दुरुस्त रखता है। इसकी प्रोबायोटिक प्रकृति इम्यून सिस्टम में सुधार करती है, और वायरल बुखार से लेकर सामान्य सर्दी और संक्रमण तक हर चीज से लड़ने में मदद करती है। अपच से लेकर पेट फूलने तक, दही हर समस्या में काम आता है।
3. दिल की सेहत का रखता है ख्याल
दही धमनियों में कोलेस्ट्रॉल के निर्माण को साफ करता है और कोरोनरी हृदय रोगों के जोखिम को कम करता है। यह शरीर में ब्ल्ड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। यह आपके कार्डियो-वैस्कुलर स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छी चीजों में से एक है।
4. हड्डियों को मज़बूत बनाता है
दही कैल्शियम से भरा होता है, जो हड्डियों और दातों को मज़बूत और स्वस्थ रखने का काम करता है। इसमें फास्फोरस जैसे खनिज भी होते हैं, जो कैल्शियम के साथ मिलकर आपकी हड्डियों के विकास को तेज़ करता है। दही गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों को दूर रखने में भी मदद कर सकता है।
5. दूध का विकल्प
जो लोग लैक्टॉस इनटॉलेरेंट होते हैं या जिन्हें दूध पसंद नहीं, वे आसानी से दही का सेवन कर सकते हैं। दही में दूध के सारे गुण मौजूद होते हैं। इसलिए इसे अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करें।
6. त्वचा को खूबसूरत बनाता है
ज़िंक, फॉसफोरस और विटामिन-ई, दही में प्राकृतिक तौर पर होते हैं जो स्किन में ऐसा सुधार करते हैं, जो कोई क्रीम नहीं कर सकती। दही न सिर्फ आपकी स्किन को मॉइश्चराइज़ करता है, बल्कि दाग़-धब्बों को भी दूर कर चेहरे पर ग्लो लाता है।


Tags:    

Similar News

-->