Coconut Kheer for Teej: तीज पर ज्यादातर डिशेज मीठी ही बनती है, क्योंकि भगवान को भी भोग लगाना होता है। कोई भी त्यौहार हो बिना खीर के तो अधूरा ही रहता है। खीर भला किसे खाना पसंद नही होती है। लेकिन हर बार चावल की खीर खाने से मन ऊब सा जाता है। इसलिए आज हम खीर की एक नई रेसिपी लेकर आए है। जी, हां इस बार नारियल से खीर बनाने के बारे में बताने वाले है। इस रेसिपी को आप घर पर बहुत ही आसानी से बना सकते है। अगर इस बार आप तीज के खास मौके
पर मीठे में
खीर बनाने के बारे में सोच रहे है, तो देर किया बात की चलिए जानते है नारियल की खीर की स्वादिष्ट रेसिपी के बारे में।
सामग्री Ingredients
4 कप नारियल का दूध
2 कप मिल्कमेड
2 कप कद्दूकस किया हुआ नारियल
1 कप चीनी
1 कप खोया
1 चम्मच दालचीनी पाउडर
1 चम्मच इलायची पाउडर
1 कप बारीक कटे हुए ड्राईफ्रूट्स
बनाने का तरीका Method of making
नारियल की खीर बनाने के लिए सबसे पहले 1 प्लेट में नारियल को कद्दूकस की मदद से कद्दूकस कर लें।
फिर एक पैन में 1 लीटर नारियल का दूध डालकर उबलने के लिए गैस पर रख दें।
जब दूध में एक उबाल आ जाएं, तो इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर मिला लें।
नारियल को चम्मच की मदद से बीच- बीच में चेक करके देखते रहें।
जब नारियल 80% पक जाएं, तो इसमें चीनी, मिल्कमेड डालकर पकाएं।
अब गैस पर एक पैन गर्म होने के लिए रख दें। पैन जब गर्म हो जाएं, तो इसमें देशी घी डाल दें।
घी जब गर्म हो जाएं, तो इसमें कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता को डालकर भून लें।
20 मिनट के बाद खीर को चेक करें। फिर इसमें इलायची पाउडर और दालचीनी पाउडर डालकर मिला लें।
10 मिनट के बाद खीर में भून हुए ड्राईफ्रूट्स डालकर मिलाएं।
2 मिनट के बाद गैस को बंद कर दें।
तैयार है नारियल की स्वादिष्ट खीर। इस बार तीज पर इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें।
Tags: