वंदे भारत की स्लीपर कोच का क्लासी लुक आया सामने, देखें इनसाइड तस्वीरें

आया सामने, देखें इनसाइड तस्वीरें

Update: 2023-10-04 12:00 GMT
लोगों को वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में ट्रैवल करने का मौका अगले साल मार्च की शुरुआत में मिल जाएगा। लेकिन इसके पहले स्लीपर कोच का क्लासी लुक सामने आ गया है। वंदे भारत ट्रेन के स्लीपर वर्जन की झलक देखकर बिल्कुल लग्जरी होटल जैसी फीलिंग ली जा सकती है।
इसका फर्स्ट लुक देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें बैठकर आपको लग्जरी होटल जैसा एहसास होगा। स्लीपर बर्थ की डिजाइन राजधानी या अन्य प्रीमियम रेलगाड़ियों से एकदम अलग है।
वंदे भारत स्लीपर कोच का लुक नॉर्मल ट्रेन की तरह ही 3 सीटर बनाया गया है, लेकिन तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि इसे काफी यूनिक तरीके से डिजाइन करने की तैयारी की गई है।
कब से शुरू होगी?
वंदे भारत स्लीपर कोच की तस्वीरें केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई है।
रेल मंत्री के अनुसार स्लीपर कोच का लुक डिसाइड कर लिया गया है। मार्च 2023 तक यह तैयार कर दिया जाएगा।
बता दें कि वंदे भारत के स्लीपर ट्रेन के शुरू होने के बाद वंदे भारत ट्रेन रात भर लंबी यात्रा करने में सक्षम होगी। अभी वंदे भारत ट्रेन में केवल बैठने के लिए ही सीट दी जाती है। इसलिए इस ट्रेन से लंबी दूरी की यात्रा संभव नहीं हो पाई है।
माना जा रहा है कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 20 से 22 कोच हो सकते हैं। ट्रेन में दिव्यांग यात्रियों के लिए रैंप और व्हील चेयर की भी सुविधा मिलेगी। (IRCTC से Tour Package कैसे बुक करें?)
कब शुरू हुई थी पहली वंदे भारत ट्रेन?
पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नई दिल्ली से शुरू हुई थी। दिल्ली से वाराणसी के बीच यात्रा करने वाली पहली वंदे भारत ट्रेन को 15 फरवरी 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
Tags:    

Similar News