Cinnamon for Face: दालचीनी त्वचा के लिए है काफी फायदेमंद

Update: 2024-07-09 00:51 GMT
Cinnamon for Face: दालचीनी (Cinnamon) एक सुगंधित और स्वादिष्ट मसाला (Delicious seasoning) है। वैसे तो इसका इस्तेमाल खासतौर से खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन इसमें मौजूद न्यूट्रिशन (Nutrition) सेहत और स्किन (Skin) के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं।चेहरे पर हर थोड़े दिन में आ जाने वाले कील-मुंहासों ने कर रखा है परेशान, तो इसे दूर करने के लिए दालचीनी को करें अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल।
दरअसल दालचीनी में एंटीबैक्टीरियल तत्व होते हैं, जो पिंपल्स की समस्या दूर करते हैं। दालचीनी का पाउडर हो या तेल दोनों ही स्किन के लिए फायदेमंद है।
ऐसे करें इस्तेमाल
दालचीनी तेल की 3 से 4 बूंद लेकर इसमें 1 चम्मच के बराबर शहद मिलाएं और इसे चेहरे पर लगाएं
दूसरा तरीका है दालचीनी पाउडर को शहद में मिलाकर इसका पेस्ट तैयार कर उसे चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट रखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें।
बढ़ती उम्र को थामने में असरदार
दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स डैमेजिंग को रोकते हैं। साथ ही दालचीनी कोलेजन प्रोडक्शन को भी बढ़ाता है। जिससे बढ़ती उम्र में भी चेहरे पर रिंकल्स का असर कम नजर आता है। साथ ही स्किन का ग्लो भी बढ़ता है। ऐसे करें इस्तेमाल
दालचीनी का पाउडर बना लें। इसे जैतून के तेल में मिलाकर पेस्ट बनाएं।
इस पेस्ट से चेहरे की हल्के हाथों से मसाज करें। उसके बाद नॉर्मल पानी से धो लें।
चेहरा चमक उठेगा और सॉफ्टनेस भी बढ़ेगी।
Tags:    

Similar News