Chanakya Niti: बुरे वक्त में जब आपकी परछाई भी आपका साथ छोड़ दे, तो चाणक्य की ये बातें आपके काम आएंगी

Update: 2025-06-05 02:37 GMT
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य, जिन्हें कौटिल्य या विष्णुगुप्त के नाम से भी जाना जाता है, भारत के सबसे पुराने और सबसे प्रभावशाली विद्वानों में से एक थे। वे न केवल एक महान अर्थशास्त्री, शिक्षक और कूटनीतिज्ञ थे, बल्कि उन्होंने 'चाणक्य नीति' पुस्तक के माध्यम से जीवन के हर पहलू को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से समझाया। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में कुछ ऐसी बातों का जिक्र किया है, जिनका हर व्यक्ति को उस समय ध्यान रखना चाहिए, जब वह बुरे वक्त में फंस गया हो और सभी ने उसका साथ छोड़ दिया हो। जब आप इन बातों का ध्यान रखते हैं, तो यह आपको बुरे वक्त से सफलतापूर्वक बाहर निकलने में मदद करती हैं।
खुद को रखें काबू में:
आचार्य चाणक्य के अनुसार समझदार व्यक्ति वही है जो खुद को या फिर अपनी इन्द्रियों को काबू में रखता है. जो समझदार व्यक्ति होता है वह समय को ध्यान में रखता है और अपनी क्षमता को नाप-तौलकर एक बगुले की तरह काम करते हुए खुद को सभी के सामने सिद्ध करता है|
पैसों की बचत करना जरूरी:
अगर आप किसी तकलीफ में हैं या फिर आपातकालीन स्थिति से बचकर निकलना चाहते हैं तो यह बात काफी जरूरी हो जाती है कि आप पैसों का बचाव करें. जब आपके पास पैसे होते हैं तो आपको कितनी भी बड़ी मुसीबत से बचकर बाहर निकल सकते हैं|
मन में सोची बातों को कैसे पूरा करें:
अगर आपने मन में किसी भी चीज को या फिर बात को सोच लिया है तो उसे बोलकर दूसरों के सामने व्यक्त नहीं करना चाहिए. मन में चल रही बातों को मन में ही रखें और उनकी रक्षा भी करें. आपको बिना किसी से व्यक्त किये अपने लक्ष्यों को हासिल करना चाहिए|
किन लोगों से नहीं करनी चाहिए दोस्ती:
आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको जीवन में कभी भी बुरे चरित्र वाले लोगों, दूसरों को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों या फिर गंदी जगहों पर रहने वाले लोगों से दोस्ती नहीं करनी चाहिए. जो भी व्यक्ति इनसे दोस्ती रखता है उसका जीवन तबाह होना तय है|
Tags:    

Similar News