रात में नींद नहीं आती है? आपनाये ये नुस्खे आप को ज़रुर आएगी नींद

भारत देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के वजह से लॉकडाउन किया है। ऐसे में नौकरी वाले, व्यापारी सभी अपने घर में क्वारंटाइन है। यह लॉकडाउन कब खुलेगा इसकी भी कोई जानकारी नहीं है।

Update: 2021-10-31 11:05 GMT

जनता से रिश्ता। भारत देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के वजह से लॉकडाउन किया है। ऐसे में नौकरी वाले, व्यापारी सभी अपने घर में क्वारंटाइन है। यह लॉकडाउन कब खुलेगा इसकी भी कोई जानकारी नहीं है। इस वजह से जैसे जैसे दिन ढलते जा रहा है घर बैठकर सभी लोग तंग हो गए है। रात रात भर जागे रहते है क्योंकि नींद नहीं आती है। लेकिन बॉस अगर जीना है तो सरकार (Government) का कहना तो मानना पड़ेगा ना। उनके बताये गए नियमों (Government Rule) का पालन तो करना पड़ेगा ना। इसलिए अगर आप क्वारंटाइन (Quarantine) में बोर हो रहे हो और रातों को नींद (Sleep schedule) ना आने के वजह से परेशान हो तो आप नीचे बताये गए तरीकों को फॉलो करें और देखिये फिर कैसे आपको नींद नहीं आती है।

पूरे दिन जागे रहिये
याद करिये परीक्षाओं के दिन? जब आप घंटों एक ही जगह बैठकर पढाई किया करते थे। ठीक वैसे ही क्वारंटाइन को भी एक इम्तिहान की तरह लीजिये और एक जगह पूरे एनर्जी के साथ अपने आलस को दूर रखने की कोशिश कीजिये। खुद को घर के कामों में, खेल में, टीवी देखने में व्यस्त रखिये।
भूलकर भी दोपहर सोना नहीं
लॉकडाउन के वजह से लोग कहीं आ-जा नहीं सकते, इसलिए पूरे दिन घर पर आप बेड या सोफा पर सोये रहते है। सिर्फ उठा खाना खाया और फिर दोपहर में सो गए। क्वारंटाइन में आपको बिलकुल भी ऐसा नहीं करना है। आप खुद को व्यस्त रखने की कोशिश कीजिये। ताकि रात में आपको अच्छी नींद आ सके।
घर रौशनी कीजिये अंधेरे में मत रहिये
घर में अक्सर जरुरत ना पड़ने में हम बैडरूम या लिविंग रूम की लाइट बंद रखते है और आराम से सोफे पर बैठकर एन्जॉय करते है। लेकिन क्वारंटाइन में आपको ऐसा बिलकुल भी नहीं करना है। घर में रौशनी लगाए रखिये ताकि आप हमेशा फुर्तीले रहो।
योगा या एक्सरसाइज करो
खुद में एनर्जी, चुस्ती फुर्ती लाने के लिए आपको आपके बॉडी को थोड़ा हिलाना चाहिए यानी उसे पूरी तरह आराम नहीं देना चाहिए। अगर आपको योगा के आसान पता हो तो घर पर किमान 20-25 मिनटों के लिए कर सकते हो या फिर आप एक्सरसाइज भी कर सकते है। इससे आप फुर्तीला महसूस करोगे।


Tags:    

Similar News

-->