बेसन के इन देसी नुस्खों से लौटाएं चेहरे की खोई रौनक

बात जब खूबसूरत चेहरे की होती है तो दादी-नानी के पास बेसन का देसी नुस्खा हमेशा तैयार रहता है।

Update: 2022-07-29 11:53 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।    बात जब खूबसूरत चेहरे की होती है तो दादी-नानी के पास बेसन का देसी नुस्खा हमेशा तैयार रहता है। उनके इस नुस्खे से आप चेहरे के धब्बे, झाइयां, एक्ट्ररा ऑयल, झुर्रियों और डेड स्किन जैसी परेशानियों से झट से निजात पा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे बेसन से जुड़े कुछ देसी उपाय आजमाकर आप घर बैठे पा सकते हैं पार्लर जैसा निखार।

बेसन के इन देसी नुस्खों से लौटाएं चेहरे की खोई रौनक-
टैनिंग करें दूर-
धूप में ज्यादा देर तक रहने से चेहरे पर धब्बे नजर आने लगते हैं। इन्हें दूर करने के लिए बेसन में दही मिलाकर चेहरा धोएं।
त्वचा को करें एक्सफोलिएट-
दही में बेसन मिलाने पर यह एक अच्छे एक्सफोलिएटर का काम करता है। इसके लिए रोजाना नहीं बल्कि कम मात्रा में हफ्ते में 2 बार ही चेहरे पर स्क्रब करना चाहिए।
ओपन पोर्स होते हैं बंद -
ओपन पोर्स को बंद करने के लिए सादे बेसन में पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाकर 2 मिनट हल्के हाथ घूमाते हुए चेहरा धो लें.
ग्लोइंग स्किन के लिए-
चेहरे से निकलने वाले अतिरिक्त ऑयल को करना हो कम या फिर फेस पर दिखाई देने वाले अनचाहे बालों से पाना हो , बेसन इन दोनों समस्याओं के साथ पिग्मेंटेशन की समस्या से भी छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है। इसके लिए एक चम्मच बेसन में एक चुटकी हल्दी मिलाकर चेहरा धो लें।
Tags:    

Similar News