bread pancake: ब्रेड पैनकेक से करें दिन की शुरुआत

Update: 2024-06-29 01:04 GMT
bread pancake: अक्सर लोगों का कुछ अलग खाने का मन करता है। ऐसे में बड़ी समस्या हो जाती है कि ऐसी क्या चीज बनाई जाए जो अलग होने के साथ सबको पसंद भी आए। तो हम आपको बताते हैं एक ऐसी रेसिपी जो हर पैमाने पर खरी उतरेगी। यहां हम बात कर रहे हैं ब्रेड पैनकेक की। वैसे तो यह डिश सबको अच्छी लगती है, लेकिन बच्चों के लिए यह लॉटरी लगने जैसा है। यह नाश्ते में खाने के लिए बढ़िया ऑप्शन है। बाजार में कई तरह के फ्लेवर्ड पैनकेक मिलते हैं। कुछ लोगों को फ्रूट पैनकेक पसंद होता है। आपके पास घर पर फल नहीं हैं तो आप ब्रेड से भी पैनकेक बना सकते हैं और वो भी बेहद आसान तरीके से। इसे ठंडा नहीं, बल्कि गरमागरम ही खाने का मजा उठाएं।
सामग्री (Ingredients)
दूध - 2-3 कप
ब्रेड स्लाइस - 4
बेकिंग पाउडर - आधा कप
अंडा - 2 से 3
केला - 1
जैतून का तेल - 1 बड़ा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
विधि (Recipe)
सबसे पहले हम ब्रेड के सभी स्लाइस को ब्लेंडर में डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें।
अब ब्लेंडर में बाकी सामग्री जैसे दूध, केला, अंडा, बेकिंग पाउडर और नमक डालें।
- इससे एक घोल (बैटर) तैयार कर लें। इसे एक बाउल में निकाल दें।
- अब गैस पर पैन रखें। उसमें थोड़ा सा तेल डालकर चारों तरफ लगा दें।
- धीमी आंच पर एक कलछी भर घोल को डालकर अच्छी तरह से फैला दें।
- इसे पकने दें। दूसरी तरफ पलट कर भी पकाएं।
- तैयार है ब्रेड पैनकेक। इसके ऊपर शहद या फलों के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर भी रख सकते हैं।
Tags:    

Similar News

-->