Besan Bread Toast आसान और टेस्टी नाश्ता

Update: 2025-04-27 12:54 GMT
Besan Bread Toast रेसिपी : ब्रेकफास्ट के लिए ब्रेड खूब इस्तेमाल की जाती है। इसकी अलग-अलग डिश से परिवार के लोग खुश हो जाते हैं। आज हम आपको बेसन ब्रेड टोस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं। हमारा मानना है कि इसे बनाने वाले को निश्चित रूप से तारीफ सुनने को मिलेगी। इसका स्वाद सबकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और वे इसे पूरे मन से खाएंगे। यहां तक कि बार-बार इसकी फरमाइश की जाएगी। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। ऐसे में सुबह कम समय होने के बावजूद आप यह डिश तैयार कर सकते हैं। इसे नाश्ते के अलावा बच्चों के टिफिन में भी रखकर भेजा जा सकता है। दिन में या फिर शाम की चाय के वक्त स्नैक्स के तौर पर भी यह फिट है। इसे टोमेटो सॉस या चटनी के साथ सर्व करें।
सामग्री (Ingredients)
ब्रेड स्लाइस – 6
बेसन – 1 कप
टमाटर कटे – 1/2 कप
शिमला मिर्च कटी – 1/2 कप
प्याज कटे – 1/2 कप
कच्चे आलू कद्दूकस – 1/2 कप
चाट मसाला – 1/4 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
गरम मसाला – 1/4 टी स्पून
बेकिंग सोडा – 1 चुटकी
तेल
नमक – स्वादानुसार
 विधि (Recipe)
- सबसे पहले एक बर्तन लें और उसमें बेसन छानकर डाल दें।
- इसके बाद बेसन में लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, बेकिंग सोड़ा, चाट मसाला और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर दें।
- अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर बेसन का गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
- अब बेसन के इस घोल में कटे हुए प्याज, कद्दूकस किए हुए कच्चे आलू, कटी हुई शिमला मिर्च और कटे हुए टमाटर डालकर सभी को घोल में मिक्स कर मिश्रण तैयार कर लें।
- अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रख दें।
- जब तेल गरम हो जाए तो ब्रेड की स्लाइस लें और उसे बेसन के घोल में अच्छी तरह से डुबोकर तलने के लिए कड़ाही में डाल दें।
- अब ब्रेड को 1 से 2 मिनट तक तब तक पलट-पलटकर फ्राई करें जब तक ब्रेड का रंग दोनों ओर से सुनहरा न हो जाए।
- जब ब्रेड कुरकुरी फ्राई हो जाए तो उसे एक प्लेट में निकाल लें। इसी तरह सारी ब्रेड स्लाइस तल लें। तैयार है बेसन ब्रेड टोस्ट।
Tags:    

Similar News