लाइफ स्टाइल : टमाटर की चटनी का स्वाद हर किसी को पसंद होता है और यह आमतौर पर घरों में बनाई जाती है. लेकिन क्या आपने कभी बंगाली टमाटर की चटनी का स्वाद चखा है जो अपने तीखेपन के कारण अनोखा स्वाद देती है और सभी को पसंद आती है? इसलिए आज हम आपके लिए बंगाली स्टाइल में 'टमाटर की चटनी' बनाने की खास और आसान रेसिपी लेकर आए हैं. तो आइये जानते हैं इस रेसिपी के बारे में.
आवश्यक सामग्री
- चार टमाटर (टुकड़ों में कटे हुए)
- एक चम्मच पंचफोरन
- एक इंच अदरक का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- तीन हरी मिर्च
- एक सूखी लाल मिर्च
- दो-तीन चम्मच चीनी
- नमक स्वादानुसार
- दो बड़े चम्मच सरसों का तेल
व्यंजन विधि
- सबसे पहले मीडियम आंच पर एक पैन में तेल गर्म करें.
- तेल गर्म होते ही इसमें पंचफोरन और सूखी लाल मिर्च डालें.
- जैसे ही पंचफोरन चटकने लगे, इसमें टमाटर डालें और चलाएं.
-अदरक, हरी मिर्च, चीनी और नमक मिला लें.
इसे तब तक अच्छे से पकाएं जब तक टमाटर नरम न हो जाए.
जैसे ही टमाटर पक जाएं, इसमें पानी डालें और पैन को 4-5 मिनट के लिए ढक दें.
- पकने के बाद आप देखेंगे कि टमाटर की चटनी गाढ़ी हो गई है.
- आंच बंद कर दें. बंगाली स्टाइल टमाटर की चटनी तैयार है.
Tags: