Beauty Tips:पुरे दिन चश्मा लगाने से पड़ गए, नाक और आंख पर निशान,करे इन उपाए से दूर

Update: 2024-06-18 01:14 GMT
Beauty Tips: जिनकी आंखों पर पावर का चश्मा glassesलगा होता है उनकी सबसे बड़ी समस्या यह होती है उन्हें हमेशा चश्मा पहने रहना पड़ता है। आजकल के दौर में तो जो लोग टीवी, कंप्यूटर, मोबाइल का ज्यादा उपयोग करते हैं, वे भी चश्मा लगाना पसंद करते हैं। लेकिन इस चश्मे की वजह से नाक और आंख पर निशान पड़ जाते हैं।हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से इन निशानों को दूर करते हुए चेहरे को सुंदर बनाया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में
एलोवेरा Aloe Vera-
एलोवेरा Aloe Veraकी पत्ती को बीच से काट लें और उसके गूदे का पेस्ट बना लें। अब इसके पेस्ट को नाक पर बने हुए निशान पर लगाएं और हल्के हाथों मसाज करें।यह नाक पर बनने वाले निशान को कुछ दिनों में गायब कर देगा।
खीरा Cucumber-
एक ताजा खीरा भी नाक और आंख से चश्मे के धब्बे हटाने में कारगर है। खीरे को मोटे स्लाइस में काटें कुछ देर उन्हें फ्रिज में ठंडा करें और
फिर इन्हें बाहर निकाल लें। दाग धब्बों की जगह कुछ देर रखें। कुछ दिन ऐसा करें। इससे आपको जरूर फायदा मिलेगा।
नींबू Lemon-
नींबू का रस भी चश्में के निशान और डार्क सर्कल्स को दूर करने में मदद करता है। एक से दो नींबू का रस निचोड़ें और इसमें पुदीना मिलाएं। अब मिश्रण को निशान वाली जगह पर लगाएं और कुछ मिनट तक लगा रहने दें। करीब 15 मिनट बाद इसे हल्के गर्म पानी से धो लें।
आलू का पेस्ट Potato paste-
आलू का इस्तेमाल सिर्फ तरह तरह की सब्जी बनाने के लिए ही नहीं किया जाता बल्कि यह डार्क सर्कल्स और चश्मे से नाक पर होने वाले धब्बों को हटाता है। एक आलू को छीलकर महीन पीस लें और फिर उसमें थोड़ा गुलाब जल मिलाएं। इस पेस्ट को चश्मे के निशान पर लगाएं और करीब 20 मिनट तक इसे लगा रहने दें। कुछ दिनों तक रोजाना लगाने से निशान पूरी तरह से मिट जाएगा।
Tags:    

Similar News

-->