Beauty Tips: मीडियम स्किन टोन पर लगाए ये लिपस्टिक, लगेंगे बेहद खूबसूरत

Update: 2024-07-28 14:44 GMT
Beauty Tips ब्यूटी टिप्स: अगर आपको मेकअप करना बेहद पसंद है और आप हमेशा से मेकअप के नए-नए प्रोडक्ट ट्राई करते रहते हैं तो ये लेख आप के लिए है। आमतौर पर महिलाओं को मेकअप करना खूब पसंद होता है, ऐसे में वे अक्सर मेकअप प्रोडक्ट खरीदती रहती हैं। महिलाओं की रोजमर्रा लाइफ में लिपस्टिक की खास अहमियत है। लिपस्टिक के बिना मेकअप अधूरा है, लिपस्टिक ही मेकअप की जान है। जब आप लिपस्टिक के शेड का चयन करें तो हमेशा स्किन टोन का खासतौर से ध्यान रखना जरुरी है। आइए इस लेख में जानते हैं 
medium skin tone 
के लिए डार्क लिपस्टिक के कुछ ट्रेंडी शेड्स।
चॉकलेट ब्राउन लिपस्टिक
ज्यादातर ब्राउन कलर को आई मेकअप के लिए चुना जाता है। अगर आप बोल्ड लुक पाने के लिए होठों पर चॉकलेट ब्राउन कलर की लिपस्टिक लगा सकती हैं। इसके साथ ही इसमें ब्राउन न्यूड शेड भी मिल जाएगा। वैसे तो यह शेड न्यूड है लेकिन देखने में यह काफी बोल्ड दिखता है। यह आपके लुक को एकदम शानदार बना देगा।
बोल्ड रेड लिपस्टिक
डार्क कलर्स में रेड लिपस्टिक को सबसे ज्यादा किया जाता है। आजकल सबसे ज्यादा 
Satin Matte 
यानी कम शाइन वाले लिप शेड को काफी पसंद किया जाता है। यह शेड आपके हर ड्रेस पर सूट करेगा। रेड कलर में ब्राइट से लेकर डल यानी डीप शेड्स आपको अपनी मीडियम स्किन टोन के हिसाब से देखने को मिल सकते हैं।
डार्क पिंक लिपस्टिक
अगर आप बोल्ड लुक पाना चाहती हैं तो पिंक पैलेट में लिपस्टिक की कोई कमी नहीं है, आप पीच की जगह गाजरी पिंक या रेडिश पिंक कलर की लिपस्टिक को चुन सकती हैं। इसमें आप ग्लॉस को शामिल भी कर सकते हैं या चाहे तो मैट में भी लिपस्टिक चुन सकते हैं।
Tags:    

Similar News

-->