Beauty: मुंहासो को दूर करने का काम करेगा ये उपाए त्वचा बनेगी मुलायम

Update: 2024-06-28 11:29 GMT

demo image

lifestyle: अपन त्वचा की सुंदरता को बढ़ाने के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं और बाजार में उपलब्ध महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स expensive beauty products पर खर्चा करती हैं। लेकिन जितना इस्तेमाल प्राकृतिक चीजो का किया जाए उतना अच्छा रहता हैं क्योंकि ये कम खर्चीले होने के साथ ही प्रभावी साबित होते हैं। ऐसा ही एक प्राकृतिक उत्पाद हैं शहद जो आपके चहरे और त्वचा से जुड़ी कई परेशानियों को हल कर सकता हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं शहद के इस्तेमाल से मुंहासों की परेशानी को दूर करने के बारे में। तो आइये जानते हैं कैसे करें इसका इस्तेमाल...
मुंह पर कच्चा शहद लगाएं
किसी भी एंटी बैक्टीरियल फेस वॉश से अपना मुंह सही प्रकार से धोएं। थोड़ा सा कच्चा शहद अपने मुंह पर उंगलियों की मदद से वहां लगाएं जहां मुंहासे हों। कुछ समय के लिए लगाकर छोड़ दें। उसके बाद मुंह धो लें।
शहद और नींबू
इसके लिए आपको एक नींबू और एक चम्मच शहद की आवश्यकता होगी। नींबू के रस को एक कटोरी या किसी और अन्य बर्तन में निकाल लें। उसके बाद उसमें एक चम्मच शहद डालें और अच्छे से मिलाएं। इस मिश्रण को अपने मुंहासों पर लगाएं। थोड़े समय तक ऐसे ही रहें। फिर गुनगुने पानी से मुंह धो लें।
शहद और दही
इसके लिए आधा कप दही और दो चममच शहद का इस्तेमाल करें। दही और शहद को एक बर्तन में अच्छे से मिलाएं। तैयार किए गए इस पेस्ट को अपने मुंह पर लगाएं। लेकिन अपनी आंखो पर न लगने दें। इसे सूखने के बाद मुंह को धो लें।
शहद और ब्राउन शुगर
एक बाउल लें और उसमें 2 बड़े चम्मच कच्चा शहद और 1 बड़ा चम्मच ब्राउन शुगर शुगर डालें। अब इसमें 1 चम्मच नारियल का तेल डालें। सामग्री को ठीक से मिलाएं। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। कुछ सेकेंड के लिए हल्के हाथ से मालिश करें। फिर गुनगुने पानी से धो लें।
शहद और केला
एक केले को अच्छे से मैस कर लें फिर उसमें एक चम्मच शहद डालकर मिला लें। इसके बाद चेहरे पर लगा लें। दस मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें। फिर धो लें।
शहद और एलोवेरा
2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल Aloe vera gel को बाउल में डालें। जेल में 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को अपनी उंगलियों की मदद से अपने मुंहासों पर लगाएं। इसे कम से कम 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर अच्छे से धो लें।
शहद और कॉफी
1 बड़ा चम्मच दही को एक बाउल में निकाल लें। इसमें 1 चम्मच कॉफी पाउडर डालें। इसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं। सामग्री को एक साथ हिलाएं। पैक को अपने चेहरे पर लगाएं। इसे दो से पांच मिनट के लिए छोड़ दें। इसे पानी से धो लें।
शहद और दालचीनी
एक बाउल में 3 बड़े चम्मच शहद और 1 बड़ा चम्मच दालचीनी लें। दोनों सामग्रियों को अच्छी तरह मिला लें। मिश्रण को 30 सेकंड के लिए माइक्रोवेव करें। ठंडा होने पर मिश्रण को लगाएं। पैक को अपने चेहरे पर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। अब मुंह धो लें।
Tags:    

Similar News

-->