नेल पॉलिश लगाने से बढ़ते हैं नाखून जानें इससे होने वाले नुकसान

Update: 2024-06-19 02:25 GMT
Nail polish:ज्यादातर लड़कियां अपने नाखूनों को खूबसूरत और लंबा बनाने की कोशिश करती हैं। लेकिन कुछ लड़कियां ऐसी भी होती हैं जो लाख कोशिश करने के बाद भी अपने नाखूनों को बड़ा नहीं कर पाती हैं। इस वजह से ज्यादातर लड़कियां परेशान रहती हैं।आज हम आपको नेल पॉलिश के इस्तेमाल के बारे में बताएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं नेल पॉलिश लगाने से क्या असर होता है।
नेल पॉलिश के फायदे Benefits of nail polish
नेल पॉलिश नाखूनों और हाथों को खूबसूरत बनाने में काफी मदद करती है। अगर लड़कियां अपने नाखूनों पर नेल पॉलिश या नेल आर्ट करवाती हैं तो इससे हाथों की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। नेल पॉलिश लगाने पर हमारे हाथ साफ और गोरे दिखते हैं। नेल पॉलिश का इस्तेमाल आप कई तरह से कर सकती हैं हर किसी के नाखूनों की ग्रोथ अलग-अलग होती है। कुछ लड़कियां ऐसी होती हैं जिन्हें नेल पॉलिश लगाने से फायदा होता है, वहीं कुछ लड़कियां ऐसी भी होती हैं जिन्हें नेल पॉलिश लगाने से नुकसान हो सकता है।
नेल पॉलिश के नुकसान Disadvantages of nail polish
आइए जानते हैं इसके नुकसान के बारे में। नेल पेंट नाखूनों को खूबसूरत बनाता है। लेकिन इसे लगाने से सेहत को नुकसान हो सकता है। आपको बता दें कि नेल पेंट में केमिकल मौजूद होते हैं इससे निकलने वाली बदबू फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकती है। इससे कुछ लोगों को एलर्जी होने की भी संभावना रहती है
नेल पेंट का इस्तेमाल Use of nail paint
नेल पेंट की वजह से त्वचा रूखी होने लगती है और उंगलियों में खुजली होने लगती है। अगर आप नेल पेंट लगाती हैं तो नाखूनों की प्राकृतिक चमक कम होने लगती है। इन सब चीजों से बचने के लिए आप ब्रांडेड नेल पेंट का इस्तेमाल कर सकती हैं
Tags:    

Similar News

-->