बाहर निकलने से पहले लगाएं ये Quick Mask, रूखी त्वचा होगी रिफ्रेश

Update: 2025-06-14 12:54 GMT
Lifestyle लाइफस्टाइल : आजकल देश में कोरियन कंटेंट से लेकर स्किन केयर रूटीन तक सब कुछ बहुत ज्यादा ट्रेंड में है। हर कोई गिलास स्किन पाने के लिए तरह-तरह की रेमेडीज का इस्तेमाल कर रहे है।
ऐसी ही एक जबरदस्त रेमेडी को कंटेंट क्रिएटर सृष्टि दीक्षित ने भी ट्राई किया है। जी हां, सृष्टि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उन्होंने कोरियन गिलास स्किन देने का दावा करने वाले एक होममेड फेस मास्क को घर पर ही बनाया है। आइए इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
मास्क बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री : 2 चम्मच चावल का आटा
2 चम्मच दही
1 चम्मच शहद
पानी
बता दें ये सभी चीजें आसानी से किचन में मिल जाती है। आप इन चीजों से जबरदस्त मास्क बना सकते हैं।
कैसे बनाएं फेस मास्क? : सृष्टि दीक्षित के बताए इस जबरदस्त फेस मास्क को बनाने के लिए आपको सबसे पहले चावल का आटा लेना है। इस आटे में दही और शहद को अच्छी तरह से मिलाएं। अब आपको इस कॉम्बिनेशन में जरूरत के हिसाब से पानी मिला लेना है। इससे स्किन पर नेचुरल निखार आएगा और स्किन फ्रेश महसूस होगी। आइए जानते हैं कि मास्क में इस्तेमाल हुई सामग्री से व्यक्ति को क्या फायदे होते हैं?
चावल के आटे से होने वाले फायदे : चावल का आटा स्किन के लिए कई तरह से गुणकारी साबित हो सकता है। ये त्वचा को साफ करने, रंगत को निखारने, मुंहासे कम करने, दाग-धब्बों को हल्का करने और स्किन को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन डैमेज से बचाते हैं और त्वचा को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं।
दही के फायदे : दही भी त्वचा के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। इसमें लैक्टिक एसिड, प्रोटीन और कैल्शियम जैसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो स्किन को चमकदार, मुलायम और हेल्दी बनाने में मदद करते हैं।
शहद का इस्तेमाल करने के फायदे : शहद को भी स्किन के लिए कई तरह से गुणकारी माना जाता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो स्किन पर मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। इससे मुंहासे और एक्ने की समस्या से बचा जा सकता है। शहद स्किन पोर्स को साफ करता है और उनमें जमी गंदगी को हटाने का काम करता है।
Tags:    

Similar News