Face पर लगाएं ये लेप मुंह धोते ही आयेगा चमकदार निखार

Update: 2024-08-11 15:28 GMT
ब्यूटी टिप्स Beauty Tips:  हमें ना अपनी सेहत का ख्याल रहता है और ना ही त्वचा का। पर आपका ख्याल रखने के लिए हम हैं। इसलिए हमने आपके बिजी शेड्यूल को देखते हुए थोड़ा समय निकाला है, जिसमें आप अपनी त्वचा का ख्याल सकती हैं।
ये टाइम है संडे को घर वालों के लिए दिन में खाना बनाने का। हम आपको एक ऐसा खास नुस्खा बताने वाले हैं, जिसे आप खाना बनाने से पहले कम समय में अपने चेहरे पर लगा सकती हैं और खाना खाने के लिए बैठे से पहले फेस वॉश करने पर खिली-खिली और निखरी त्वचा पा सकती हैं। तो फिर आइए जानते हैं इस असरदार नुस्खे के बारे में।
चेहरे पर लगाएं बेसन फेस पैक
बारिश के मौसम में जिस बेसन का इस्तेमाल आप पकोड़े बनाने के लिए करती हैं बस उसी Gram flour से आपने अपने चेहरे की सफाई करनी है। बेसन एक नेचुरल क्लींजर की तरह काम करता है, जो त्वचा से एक्स्ट्रा ऑयल और गंदगी को साफ करने में मदद करता है। इसके और भी कई फायदे हैं जिनके बारे में हम आपको नीचे बताएंगे, पहले जानते यें बेसन फेस पैक बनाने के तरीके के बारे में।
रोटी बनाने से पहले लगाएं ये फेस पैक
बेसन- 2 चम्मच
दही- 1 चम्मच
हल्दी- 2 चुटकी
गुलाब जल- जरूरत अनुसार
फेस बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका
फेस बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका
सबसे पहले एक छोटी कटोरी में ऊपर बताई गई सभी सामग्रियों को अच्छे से मिक्स कर लें।
जब एक स्मूथ पेस्ट तैयार हो जाए तो दिन में खाना बनाने से पहले उसे अपने चेहरे और गर्दन के पीछे काले एरिया पर लगा लें।
लगभग 15-20 मिनट तक इसे सुखाने और दाल को छौंक लगाने के बाद नॉर्मल पाने से चेहरे को धो लें।
फिर देखिए कैसे आपके चेहरे पर निखार आता है। अब आप शाम को अपनी सहेलियों के साथ घुमने या वॉक पर जाएंगी तो वो भी पूछेंगी कि Parlor से आई हो क्या?
क्योंकि त्योहारों का सीजन है इसलिए आप हर दुसरे दिन इस फेस पैक को लगा सकती हैं।
हर हफ्ते सामग्री में करें कुछ बदलाव
जरूरी नहीं है कि आप फेस बनाने के लिए हमारी बताई इन्हीं 4 चीजों सामग्रियों का ही इस्तेमाल करें। आप चाहें तो कभी-कभी बेसन की जगह चावल के आटे का उपयोग कर सकती हैं तो कभी गुलाब जल की जगह नॉर्मल पानी का। अगर आपकी ड्राई स्किन है तो दही की जगह नारियल का तेल डालकर फेस पैक बनाएं।
Tags:    

Similar News

-->