चेहरे में निखार लाने के लिए लगाएं ऑरेंज फेस पैक, जाने कैसे करे उपयोग 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | वैसे तो मार्केट में आए दिन ब्यूटी बढ़ाने के लिए तरह-तरह की क्रीम लॉन्च होती रहती हैं। लेकिन नैचुरल चीजों का उपयोग कर आप कम बजट में मनचाही खूबसूरती पा सकती हैं। करवा चौथ के कुछ दिन पहले से ही ऑरेंज से बना फेस पैक लगाएं। आपको कुछ दिनों में भी फर्क नजर आने लगेगा।

सामग्री :

संतरे के छिलके का पाउडर- 3 चम्मच

दूध- 4 चम्मच

नारियल तेल- 1 चम्मच

गुलाब जल- 4 चम्मच

विधि:

संतरे के छिलके के पाउडर में दूध मिलाएं। फिर इसमें नारियल का तेल और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। क़रीब 15 मिनट बाद धो लें। संतरे से चेहरे पर निखार आता है और ये दाग़-धब्बे कम करने में मददगार होता है।

Tags: