aloe vera:बालों से जुड़ी समस्याओं का इलाज

Update: 2024-07-12 00:57 GMT
aloe vera: दुनियाभर में लोग बालों से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, खासतौर से मौसम में बदलाव होने पर बालों के झड़ने, टूटने या रूखे होने का खतरा मंडराने लगता हैं। बालों की इन समस्याओं को खत्म करने के लिए लोग बाजार में मौजूद कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। अगर बात करें कुदरती तरीकों की, तो आप एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा जेल में बहुत सारी औषधीय गुण पाए जाते हैं हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिन्हें एलोवेरा में मिलाकर लगाने से आपके बालों को फायदा होगा।
एलोवेरा और दही Aloe vera and curd
एलोवेरा aloe veraऔर दही का मिश्रण वालों के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। एलोवेरा में दही को मिक्स करके बालों पर लगाने से हेयर फॉल और डैंड्रफ की समस्या भी खत्म होती है। इससे हेयर ग्रोथ भी बढ़ती है और बाल लंबे घने और चमकदार बनते हैं। इसके लिए आपको दो बड़े चम्मच एलोवेरा aloe vera जेल लेना है, इसमें दो चम्मच दही मिलाकर इसका पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इस पेस्ट को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं। आधे घंटे के बाद अच्छी तरह से बाल धो लें। इसका इस्तेमाल हफ्ते में दो से तीन बार किया जा सकता है।
एलोवेरा aloe vera और सेब का सिरका Aloe vera and apple cider vinegar
बालों के विकास में सहायक एलोवेरा aloe vera में सेब का सिरका मिलाकर लगाना बालों के लिए अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है। एक कटोरे में एक कप ताजा एलोवेरा जेल, दो चम्मच सेब का सिरका, एक चम्मच शहद तीनों सामग्रियों को मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें। अब इस मिश्रण को अपने बालों की जड़ों से लेकर पूरे बालों और बाल के मुंह तक लगाएं। इसे 15 मिनट तक लगा रहने दें। फिर इसे शैम्पू और कंडीशनर से धो लें।
एलोवेरा aloe vera और आंवला Aloe vera and amla
आंवला और एलोवेरा aloe vera हेयर मास्क विटामिन सी के साथ-साथ एंटी-ऑक्सीडेंट तत्वों से भी भरपूर होता है। इसे बनाने के लिए 1 चम्मच एलोवेरा जेल में 2 चम्मच आंवले का जूस मिलाकर बालों पर लगाएं और हल्के हाथों से हेयर मसाज करें। अब आधे घंटे बाद बालों में शैंपू कर लें। हफ्ते में 2-3 बार ये मास्क लगाने से बाल लम्बे, घने, मुलायम और चमकदार बन जाएंगे।
एलोवेरा aloe vera और मेथी दाना Aloe vera and fenugreek seeds
हेयर मास्क बनाने के लिए 1 कप मेथी के दाने को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। अगले दिन इसे मिक्सी में पीस लें। फिर इसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। आपको मार्केट में आसानी से एलोवेरा जेल मिल जाएगा। आप चाहें तो इसे घर पर भी बना सकती हैं। दोनों चीजों को अच्छे से मिला लें। इस मास्क को ब्रश की मदद से अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छे से लगा लें। इसके बाद बालों में कंघी जरूर करें। फिर अपने सिर को शॉवर कैप की मदद से ढक लें। करीब 1 घंटे बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। इस हेयर मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में 2 बार करें। महीने भर में आपको असर दिखने लगेगा।
Tags:    

Similar News

-->