लाइफ स्टाइल : गर्मी के दिन शुरू हो गए हैं और इसके साथ ही घरों में ऐसे खाद्य पदार्थ आने शुरू हो गए हैं जो शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं। इसलिए आज हम भी आपके लिए एक ऐसी बेहतरीन रेसिपी लेकर आए हैं जो अपने बेहतरीन स्वाद और शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए जानी जाती है। हम बात कर रहे हैं 'बादाम खास ठंडाई' की। तो आइए जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में।
आवश्यक सामग्री :
- खसखस 50 ग्राम
- खरबूजा-तरबूज के बीज 25 ग्राम
- एक छोटी कटोरी बादाम
- दो चम्मच चीनी
- पानी का एक कटोरा
- एक छोटी कटोरी छोटी इलायची
- एक छोटी कटोरी साबुत काली मिर्च
- गुलाब जल 100 मि.ली
- 2 चम्मच केवड़ा जल
- गुलाब की पत्तियां 20 ग्राम
व्यंजन विधि :
- सबसे पहले बादाम की गिरी और तरबूज-खरबूज के बीजों को रात भर अलग-अलग बर्तन में भिगो दें.
अगले दिन बादाम को छीलकर पीस लें।
- अब तरबूज और खरबूजे के बीजों को बाकी बची सभी सामग्री के साथ मिलाकर पीस लें.
- मध्यम आंच पर एक पैन में पानी और चीनी डालकर चाशनी बनाएं.
- चाशनी तैयार होते ही इसमें पिसे हुए बादाम और मसालों का मिश्रण डालें और करीब 15 मिनट तक उबालें.
- तय समय के बाद आंच बंद कर दें और इसे छान लें.
- जब छना हुआ मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसमें केवड़ा जल, गुलाब जल मिलाकर एक बोतल में भरकर फ्रिज में रख दें.
- बादाम खसखस ठंडाई तैयार है.
Tags: