कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए डाइट में शामिल करें लोकाट...जाने इसके चमत्कारी फायदे

खराब दिनचर्या और अनुचित खानपान का सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ता है। इससे शुगर, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है।

Update: 2021-05-31 05:28 GMT

खराब दिनचर्या और अनुचित खानपान का सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ता है। इससे शुगर, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। इनसे कई अन्य बीमारियां जन्म लेती हैं। इसके लिए विशेषज्ञ हमेशा सही दिनचर्या का पालन और उचित खानपान करने की सलाह देते हैं। शरीर में संतुलित मात्रा में कोलेस्ट्रॉल रहना चाहिए। बढ़ने पर कई बीमारियां घर कर जाती हैं। अगर आप भी बढ़ते और बैड कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं, तो अपनी डाइट में लोकाट जरूर शामिल करें। इसके सेवन से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। आगे बढ़ने से पहले कोलेस्ट्रॉल के बारे में जान लेते हैं-

कोलेस्ट्रॉल क्या है
कोलेस्ट्रॉल एक प्रकार वसा है, जो शरीर की सभी कोशिकाओं में पाया जाता है। इसका उत्सर्जन लिवर में होता है। यह शरीर में हार्मोन और विटामिन समेत कई आवश्यक तत्वों के निर्माण में मदद करता है। कोलेस्ट्रॉल दो प्रकार का होता है। पहले को गुड, तो दूसरे को बैड कहा जाता है। गुड कोलेस्ट्रॉल से पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही यह प्रोटीन से मिलकर फैट को रक्त में घुलने नहीं देता है। बैड कोलेस्ट्रॉल से ब्लड सर्कुलेशन यानी रक्त प्रवाह प्रभावित होता है। इस वजह से हार्ट अटैक और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है।
लोकाट क्या है
यह एक प्रकार का फल है। इसका स्वाद खट्टा मीठा होता है। अंग्रेजी में भी इस फल को लोकाट कहते हैं। आयुर्वेद में इसका औषधि की तरह इस्तेमाल किया जाता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों में फायदेमंद साबित होते हैं। खासकर बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल और इम्यून सिस्टम मजबूत करने में यह फल बेहद कारगर है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। रिसर्च गेट पर छपी एक शोध की मानें तो लोकाट की पत्तियों में एंटी-एथेरोस्क्लोरोटिक के गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। आप चाहे तो लोकाट की पत्तियों की चाय बनाकर भी सेवन कर सकते हैं।


Tags:    

Similar News