स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, झटपट तैयार करें यह पौष्टिक नाश्ता
झटपट तैयार, भरपूर पोषण से भरपूर: यह हेल्दी नाश्ता बन सकता है आपका फेवरेट
Dahi Poha Recipe: गर्मियों के दिनों में सुबह के समय अक्सर हमें कुछ ऐसा खाने का मन करता है, जो सिर्फ टेस्टी न हो बल्कि शरीर को भी अंदर से ठंडक देने का काम करे. जो एक ऐसी डिश होती है वह हमारे दिन की शुरुआत को तो बेहतर बनाती ही है, बल्कि साथ ही पुरे दिन के लिए हमें तैयार भी कर देती है. अगर आप हर दिन सुबह के नाश्ते में वही पराठे, ब्रेड या फिर इस तरह की हैवी चीजें चीजें खाकर थक चुके हैं, तो ऐसे में आपको एक बार दही पोहा की इस रेसिपी को जरूर ट्राई करना चाहिए. दही की फ्रेशनेस और पोहे का लाइट टेक्सचर, साथ में मिलकर एक ऐसा ब्रेकफास्ट तैयार करता है, जो आपके पेट पर बिलकुल भी हैवी नहीं लगता है और साथ ही लंबे समय तक आपको एनर्जी भी देता रहता है. इस डिश की सबसे खास बात है कि यह कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार हो जाता है. तो चलिए जानते हैं दही पोहा बनाने की आसान रेसिपी.