5 वजहों से mother-in-law, की नजरों में खटकती है बहू, परिवार में तनाव माहौल
5 वजहों से mother-in-law, की नजरों में खटकती है बहू
New Delhi..नई दिल्ली। शादी के बाद ससुराल हर लड़की के लिए एक नया घर होता है, जहां उसे ढेरों नए रिश्ते मिलते हैं। इन सबमें सबसे खास और नाजुक रिश्ता होता है सास और बहू का। आपको बता दें, अगर यह रिश्ता प्यार और समझदारी से चले तो घर स्वर्ग बन जाता है, लेकिन अगर इसमें खटास (Family Conflict) आ जाए तो पूरे घर का माहौल खराब हो जाता है।जी हां, अक्सर छोटी-छोटी बातें बड़ी गलतफहमियों की वजह बन जाती हैं और बहू सास की आंखों में कांटा बनने लगती है। क्या आप जानते हैं कि ऐसा अक्सर क्यों होता है?
आइए जानते हैं वो 5 कारण जो इस प्यारे रिश्ते में दरार डाल सकते हैं और परिवार में कलह का माहौल बना सकते हैं।विचारों का टकरावआजकल लड़कियां स्वतंत्र विचार वाली होती हैं और अपने तरीके से जिंदगी जीना चाहती हैं। वहीं, सास अक्सर अपनी पुरानी परंपराओं और रीति-रिवाजों को ही निभाना पसंद करती हैं। जब बहू अपने आधुनिक विचारों के कारण कुछ बातों को मानने से इंकार कर देती है या अपनी मर्जी से काम करती है तो सास को यह बात पसंद नहीं आती। यहीं से अक्सर झगड़े की शुरुआत होती है।पति पर ज्यादा अधिकार जताना