कर्नाटक में मशहूर हैं 5 खूबसूरत जगहें जाएं जरूर

Update: 2024-05-24 14:32 GMT

 लाइफस्टाइल: कर्नाटक में मशहूर हैं ये 5 खूबसूरत जगहें, एक बार जरूर जाएं इस जगह पर एक तरफ समुद्री तट है और दूसरी तरफ नदियां और झीलें। जिन्हें देखकर आपका मन रोमांच से भर जाएगा।कर्नाटक पर्यटन की दृष्टि से देश के सबसे प्रमुख राज्यों में आता है। इस जगह की ख़ास बात यह है कि यह बहुत ही ज़्यादा विविधतापूर्ण राज्य है। इस जगह पर आपको हर तरह का पर्यटन मिलेगा। इस जगह पर आकर आप कई सारे एतिहासिक स्थलों के साथ साथ प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण जगहों पर भी घूम सकते हैं। इस जगह पर एक तरफ समुद्री तट है और दूसरी तरफ नदियां और झीलें। जिन्हें देखकर आपका मन रोमांच से भर जाएगा। यह राज्य पर्यटन की दृष्टि से बहुत ही ज़्यादा समृद्ध है। इस जगह पर आकर आपका कन्नड़ तट, पश्चिमी घाट और दक्कन के पठार से आपका एक नया परिचय होगा। यह राज्य अपने जंगलों, पहाड़ियों, गुफाओं, समुद्र तटों, मंदिरों, नदियों, झीलों, झरने, कॉफी सम्पदा, खंडहर और बहुत अधिक दिलचस्प पर्यटन स्थल मिलेंगे।

कर्नाटक की ख़ास बात कर्नाटक की कई ख़ास बातें हैं जिसे इस जगह पर आकर ही पता चलता है। इस जगह पर आकर सबसे आकर्षक और प्राचीन स्मारकों को देख सकते हैं। इस जगह पर आकर आप महलों, किलों और प्राचीन सभ्यता से जुड़े खंडहरों को देख और समझ सकते हैं। इस राज्य में बैंगलोर, मैंगलोर, मैसूर आदि जैसे जीवंत शहर भी हैं जो दुनिया भर में प्राचीनता और आधुनिकता का एक अनूठा मिशाल पेश करते हैं। कर्नाटक अपने प्राचीन महलों और किलों के लिए भी जाना जाता है। इस राज्य 61 से भी कहीं अधिक किले हैं जिसमें बादामी किला, बैंगलोर किला, चित्रदुर्ग किला, बेल्लारी किला का नाम तो हर किसी ने सुना होगा। साथ ही साथ कर्नाटक दुनिया के सबसे अनोखे परिदृश्यों का भी घर है। याना रॉक फॉर्मेशन, बादामी में गुफाएं, हम्पी में ग्रेनाइट बोल्डर गुफा मंदिर, हरी-भरी हरियाली, अगुम्बे और कुद्रेमुख की लुढ़कती पहाड़ियाँ उन्हीं में आती हैं। हम इस लेख के माध्यम से आपको कर्नाटक में घूमने के लिए कुछ बेहतरीन जगहों की तरफ़ ले चलते हैं।
बेंगलुरु दक्षिण भारत में दक्कन के पठार पर स्थित बेंगलुरु कर्नाटक ही नहीं बल्कि हमारे देश के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में आता है। इस जगह पर आकर आप यहां के पर्यटन स्थलों, इस जगह की संस्कृति और परंपराओं, इस जगह के खानपान रहन सहन, इस जगह पर रहने वाली विभिन्न जातियों के सम्बंध में जान सकते हैं। इस जगह पर हर साल आयोजित होने वाले तरह तरह के पर्व और त्योहारों को एंजोय कर सकते हैं। इस जगह की आधुनिकता को जी सखते हैं, कैफे संस्कृति और पब-होपिंग का मज़ा ले सकते हैं। बैंगलोर के आसपास का क्षेत्र प्राकृतिक रूप से काफ़ी समृद्ध है। इस जगह पर आकर आप यहाँ के झरनों, वन्यजीव अभ्यारण्यों, नदियों से जुड़ सकते हैं। इस जगह की नाइट लाइफ़ भी बहुत मज़ेदार होती है जिसे आप एंजोय कर सकते हैं।
 कूर्ग कूर्ग कर्नाटक की जी नहीं बल्कि हमारे देश भारत के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में आता है। यह एक ऐसी जगह है जिसे भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है। इस जगह पर आपको तरह तरह के पर्यटन स्थल के आलवा भी काफ़ी कुछ मिलता है। यही वजह है कि इस जगह पर देश दुनिया के कोने कोने से लोग आते हैं। इस जगह पर आकर घूमते और अपनी छुट्टियों को एंजोय करते हैं। इस जगह की प्राकृतिक सुंदरता को देखकर आनंदित होते हैं। जैवविविधता को देखकर रोमांचित होते हैं। इस जगह पर कई तरह के मंदिर और अन्य धार्मिक स्थल भी मौजूद हैं। लोग इन मंदिरों में जाकर अपनी आस्था को प्रकट करने के साथ साथ उसकी बनावट और वास्तुकला को भी देखना पसंद करते हैं। इस जगह पर आपको श्रद्धेय ओंकारेश्वर मंदिर और तालाकावेरी जय से पौराणिक स्थल देखने को मिलेंगे।
 मैसूर कर्नाटक ही नहीं बल्कि भारत के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में आता है। यह देश के सबसे ख़ास जगहों में शुमार किया जाता हैं। एक तरह से देखा जाए तो यह कर्नाटक का सबसे बड़ा जिला है। एक वक़्त था जब इस जगह को ‘किंगडम ऑफ मैसूर’ की राजधानी के तौर पर जाना जाता था। मैसूर एक ऐसा नाम था जिसकी वजह से कर्नाटक राज्य की एक अलग पहचान बनती थी। यह पिछले साठ साल तक राज्य की राजधानी थी। यह नगर कई सुल्तानों और राजाओं के शासन कॉल में विकसित हुआ। इस जगह पर आज भी शाही परिवार के मैसूर पैलेस जैसे कई महल हैं। इस जगह पर आकर आप ललिता महल, जगनमोहन पैलेस और जयलक्ष्मी विलास हवेली का दीदार कर सकते हैं। इस जगह पर सिर्फ़ महल ही नहीं बल्कि कई ख़ूबसूरत समुद्र तट भी हैं। इनकी ख़ूबसूरती आपको भा जाएगी।
हम्पी हम्पी कर्नाटक की सबसे प्रमुख जगहों में से एक है। इस जगह पर आपको कई तरह के पर्यटन स्थलों और विविधताओं तक लेकर जाती है। यह एक ऐसी जगह है जहां पर आपको ख़ूबसूरत पर्यटन स्थल के साथ साथ कई तरह की इतिहासिक घटनाओं और भौगोलिक परिदृश्यों से लेकर गुज़रना होगा। हम्पी की भौगोलिक स्थित बहुत ही लाजवाब है। वैसे तो यह तुंगभद्रा नदी के किनारे पर स्थित एक गांव है लेकिन देश के सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में शुमार किया जाता है। इस जगह पर आकर आप पुराने समय के बने मंदिरों और उनके अवशेष देख सकते हैं। इस जगह पर बने स्मारकों की बनावट और उसकी वास्तुकला को समझ सकते हैं। यह जगह इस तरह से डिज़ाइन की गई है कि हर किसी का मन मोह लेती है। इस जगह से कई एतिहासिक संदर्भ और कहानियाँ जुड़ी हुई हैं।
काबिनी काबिनी कर्नाटक ही नहीं बल्कि हमारे देश के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है। इस जगह पर आकर आप इस नदी की ख़ूबसूरती और आसपास के नज़ारों को भलीभाँति देख सकते हैं। इस जगह की भौगोलिक स्थिति इतनी लाजवाब है कि इसे अद्भुत बना देते हैं। काबिनी कावेरी की एक सहायक नदी है जोकि अपनी ख़ूबसूरती के लिए जानी जाती है। यह जगह राजीव गांधी राष्ट्रीय उद्यान, बांदीपुर वन और नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान के बीच में स्थित है। जिसकी वजह से बहुत ही विविधतापूर्ण बन जाती है। इस जगह पर आप आकर तरह- तरह के पेड़ पौधे और जीव जंतुओं को देख सकते हैं। इस जगह का मौसम बहुत ही लाजवाब होता है जिसकी वजह से कई तरह की पर्यटक गतिविधियाँ भी होती रहती हैं। यह जगह ट्रेकिंग और कैम्पिंग के लिए भी बहुत ही उपयुक्त है।
Tags:    

Similar News

-->