4 आदतें जो चुपचाप बढ़ा रही हैं हार्ट अटैक का खतरा

Update: 2025-09-28 13:48 GMT
Lifestyle लाइफस्टाइलदिल का दौरा (Heart Attack) अब केवल बुजुर्गों की बीमारी नहीं रही। बदलती जीवनशैली, बढ़ता तनाव और खासतौर पर खराब खानपान ने युवाओं को भी इसके खतरे में डाल दिया है।
हाल ही में आई एक हेल्थ स्टडी के मुताबिक, भारत में हर 4 में से 1 हार्ट अटैक 40 साल से कम उम्र के व्यक्ति को आता है, और इसकी बड़ी वजह है—हमारी कुछ आम मगर खतरनाक खाने-पीने की आदतें।
विशेषज्ञों के अनुसार, अगर आप कुछ आदतों में समय रहते सुधार कर लें, तो हार्ट अटैक का खतरा काफी हद तक टाला जा सकता है। आइए जानते हैं उन 4 आदतों के बारे में जो आपके दिल पर भारी पड़ सकती हैं:
1. फास्ट फूड और जंक फूड का अत्यधिक सेवन
पिज्जा, बर्गर, फ्रेंच फ्राइज़, इंस्टेंट नूडल्स और पैकेज्ड स्नैक्स जैसे जंक फूड में ट्रांस फैट, अधिक नमक और शुगर होती है। ये आर्टरीज़ (धमनियों) में ब्लॉकेज पैदा करते हैं, जिससे हार्ट अटैक का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
2. अत्यधिक नमक और प्रोसेस्ड फूड का सेवन
ज्यादा नमक ब्लड प्रेशर को बढ़ाता है, और हाई बीपी सीधे तौर पर हार्ट अटैक का कारण बन सकता है। प्रोसेस्ड फूड जैसे कि नमकीन, अचार, सॉसेज, चिप्स और पैकेज्ड भोजन में छुपा हुआ नमक शरीर को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाता है।
3. मीठे और शुगर युक्त ड्रिंक्स का अधिक सेवन
कोल्ड ड्रिंक्स, पैकेज्ड जूस, मिठाइयाँ और बेकरी आइटम्स में मौजूद रिफाइंड शुगर न केवल डायबिटीज़ का खतरा बढ़ाती है, बल्कि दिल की धड़कनों को भी असामान्य कर सकती है। यह ट्राइग्लिसराइड्स (खून में मौजूद फैट) को बढ़ाती है, जो हार्ट ब्लॉकेज की प्रमुख वजह है।
4. अत्यधिक शराब और धूम्रपान
हालांकि ये पीने-पीने की आदतों में आता है, लेकिन शराब और सिगरेट दोनों ही दिल के लिए ज़हर के समान हैं। ये ब्लड वेसल्स को संकरा कर देते हैं, जिससे हार्ट को पर्याप्त ब्लड सप्लाई नहीं मिल पाती और अटैक की आशंका बढ़ जाती है।कैसे करें सुधार?
संतुलित आहार लें: हरी सब्जियाँ, फल, नट्स और साबुत अनाज शामिल करें।
नियमित व्यायाम करें: रोजाना 30 मिनट वॉक या योग ज़रूरी है।
तनाव कम करें: मेडिटेशन और पर्याप्त नींद से मन शांत रखें।
समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराएं: ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और शुगर लेवल पर नजर रखें।
Tags:    

Similar News